1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. All Party Meeting: शीतकालीन सत्र से पहले संसद में सर्वदलीय बैठक, सभी सांसद रहे मौजूद ,कल से 29 दिसंबर तक चलेगा सेशन

All Party Meeting: शीतकालीन सत्र से पहले संसद में सर्वदलीय बैठक, सभी सांसद रहे मौजूद ,कल से 29 दिसंबर तक चलेगा सेशन

केंद्र सरकार ने बुधवार 7 दिसंबर से शुरू हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र के लिए सदन के नेताओं की एक सर्वदलीय बैठक बुलाई. इस बैठक में सभी सांसद मौजूद रहे.

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Parliament Winter Session: शीतकालीन सत्र से पहले मंगलवार को संसद पुस्तकालय भवन में सर्वदलीय बैठक हुई. इस बैठक में रक्षा मंत्री और भाजपा सांसद राजनाथ सिंह, संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी, टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन, हरसिमरत कौर बादल (एसएडी) और अधीर रंजन चौधरी (कांग्रेस)समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे .

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: हृदय और BP पर असर, रहें सतर्क

शीतकालीन सत्र 7 दिसंबर से शुरू होगा और 29 दिसंबर तक चलेगा. गुजरात चुनाव कार्यक्रम के कारण सत्र को भी एक महीने की देरी करनी पड़ी. राज्यसभा सचिवालय ने बुधवार को शुरू होने वाले संसद के शीतकालीन सत्र से एक दिन पहले अपने सदस्यों के लिए एक आचार संहिता जारी की है.

संसद का शीतकालीन सत्र सात दिसंबर से शुरू

गौरतलब है कि संसद का शीतकालीन सत्र सात दिसंबर से शुरू होगा और यह 29 दिसंबर को समाप्त होगा. इस सत्र में 17 बैठकें होंगी. पिछले सप्ताह सरकार ने शीतकालीन सत्र के दौरान पेश किये जाने वाले 16 विधेयकों की सूची जारी की थी . संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने इस बैठक के लिये लोकसभा एवं राज्यसभा में विभिन्न दलों के नेताओं को निमंत्रण भेजा था.

सत्र के दौरान ही चुनाव परिणाम

पढ़ें :- बंगाल में BJP की आंधी? एग्जिट पोल vs असली सच्चाई

सत्र के दौरान ही आठ दिसंबर को हिमाचल प्रदेश और गुजरात विधानसभा चुनाव के परिणाम भी सामने आएंगे. ऐसे में शीतकालीन सत्र पर इन दोनों राज्यों के चुनाव परिणाम की छाया भी देखने को मिलेगी.लोकसभा के पहले दिन अंतर-सत्र अवधि के दौरान दिवंगत हुए सदस्यों को श्रद्धांजलि दी जाएगी. समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का अक्टूबर में निधन हो गया. यह पहला सत्र होगा जब उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ राज्यसभा के सभापति के रूप में अध्यक्षता करेंगे.

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com