1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. राजस्थानः अलवर के ITBP जवान की दिल्ली में गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

राजस्थानः अलवर के ITBP जवान की दिल्ली में गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान के अलवर जिला अंतर्गत बानसूर के रामपुर गांव निवासी आईटीबीपी में तैनात हेड कांस्टेबल भूपेन्द्र मीणा (35) की नई दिल्ली में हुई हत्या से गांव में मातम छा गया।

By Rajni 

Updated Date

अलवर। राजस्थान के अलवर जिला अंतर्गत बानसूर के रामपुर गांव निवासी आईटीबीपी में तैनात हेड कांस्टेबल भूपेन्द्र मीणा (35) की नई दिल्ली में हुई हत्या से गांव में मातम छा गया। उसी के अधिकारी के बेटे ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर मौत के घाट उतार दिया।

पढ़ें :- 'कार्बन उत्सर्जन की जिम्मेदारी विकासशील देशों पर डालना उचित नहीं...', NGT सम्मेलन में बोले PM मोदी

भूपेन्द्र मीणा दिल्ली के छावला आईटीबीपी कैंप में हेड कांस्टेबल था। दिल्ली पुलिस ने हत्या करने वाले अधिकारी के बेटे दिग्विजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 21 जून को हुई।

आरोपी ने वारदात में अपने पिता की लाइसेंसी पिस्टल का इस्तेमाल किया और हेड कांस्टेबल पर ताबड़तोड़ करीब पांच गोलियां बरसा दीं। जिससे हेड कांस्टेबल की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस हत्या करने के कारणों का पता लगा रही है। जवान की मौत की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

2014 में आईटीबीपी में हुआ था भर्ती 

हेड कांस्टेबल भूपेन्द्र मीणा 2014 में आईटीबीपी में भर्ती हुआ था। पिछले दो साल से दिल्ली के छावला कैंप में अधिकारी के यहां कुक था। हेड कांस्टेबल के दो छोटे बच्चे हैं। दोनों बेटे की उम्र तीन से पांच साल है।

पढ़ें :- पाकिस्तानी नौसैनिक जहाज का व्यवहार अस्वीकार्य और गैर-पेशेवर : विदेश मंत्रालय

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com