1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Amarnath Yatra 2022: अमरनाथ गुफा के पास फटा बादल, 15 श्रद्धालुओं की मौत, कई बहे, कई लोग फंसे

Amarnath Yatra 2022: अमरनाथ गुफा के पास फटा बादल, 15 श्रद्धालुओं की मौत, कई बहे, कई लोग फंसे

ख़बर लिखने तक 15 लोगों की मौत की सूचना मिली है। घायलों को एयरलिफ्ट किया जा रहा है। NDRF, SDRF समेत आपदा प्रबंधन से जुड़ी तमाम एजेंसियां रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 08 जुलाई। भारी बारिश और बाढ़ की चेतावनी के बीच अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई। तेज बहाव के साथ आया पानी लंगर और 25 टेंट बहा ले गया। इसमें कई यात्रियों के बहने की सूचना है। ख़बर लिखने तक 15 लोगों की मौत की सूचना मिली है। घायलों को एयरलिफ्ट किया जा रहा है। NDRF, SDRF समेत आपदा प्रबंधन से जुड़ी तमाम एजेंसियां रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं।

पढ़ें :- PM मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन की अहम बैठक, द्विपक्षीय सहयोग और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा

शाम करीब 5.30 बजे बादल फटने की घटना

गुफा के ठीक सामने लगे टेंट से लोगों को फौरन पहाड़ की ढलान तक सुरक्षित पहुंचाया गया।बताया जा रहा है कि शाम करीब 5.30 बजे बादल फटने से पवित्र अमरनाथ गुफा के ऊपर बाईं ओर से अचानक तेज बहाव के साथ पानी आ गया। उस दौरान बारिश की फुहार के बीच हजारों यात्री गुफा के ठीक सामने अपने टेंट में थे।

2 लंगर और 25 यात्री टेंट बहे

बताया जा रहा है कि कुछ यात्री रेनकोट पहने बाहर भी खड़े थे। बाढ़ का पानी गुफा के सामने समतल मैदान के बीच से बहने लगा। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, पानी का तेज बहाव 2 लंगर और 25 यात्री टेंट को चपेट में ले चुका था। यात्रियों में भगदड़ मच गई। आपदा प्रबंधन दलों ने यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना शुरू कर दिया। बाढ़ से बचने के लिए यात्री टेंट छोड़ पहाड़ की ढलान पर चढ़ गए। कश्मीर जोन पुलिस के IG विजय कुमार ने बताया कि पवित्र गुफा के पास बादल फटने से आई बाढ़ से दो लोगों की मौत हो गई है। तमाम एजेंसियां रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं। घायलों को एयरलिफ्ट किया जा रहा है। स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है।

पढ़ें :- सत्य निकेतन हादसा : फरार आरोपी शुभम त्यागी ने किया सरेंडर, दो आरोपियों को पुलिस कस्टडी में भेजा गया

प्रशासन ने कहा- यात्री सुरक्षित जगह पर रुकें

श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने सभी भक्तों से संयम रखने को कहा है। बोर्ड ने कहा है कि जिस स्थान पर भी यात्री हैं वो सुरक्षित जगह पर रुकें। सेना, NDRF समेत सभी अर्धसैनिक बल रेस्क्यू कर रहे हैं। सभी को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जागएा। डर का माहौल ना बनाए और सतर्क रहें।

पढ़ें :- ब्रिक्स समिट 2026 : भारत की अध्यक्षता में व्यापार, निवेश और वैश्विक सहयोग को नई गति; कई देशों के प्रतिनिधियों ने जताया भरोसा

गृहमंत्री ने उपराज्यपाल से की बात

गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से अमरनाथ गुफा में बादल फटने से अचानक आई बाढ़ के बारे में जानकारी ली। शाह ने ट्वीट करते हुए कहा कि NDRF, SDRF, BSF और स्थानीय प्रशासन बचाव कार्य में लगे हैं। लोगों की जान बचाना हमारी प्राथमिकता है।

पढ़ें :- सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से मांगा जवाब, 12 अक्टूबर को अगली सुनवाई

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com