1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. दरिंदगी की हदें पार : सैन्यकर्मी ने पत्नी की सिलाई मशीन से सिल दी हाथ की अंगुलियां

दरिंदगी की हदें पार : सैन्यकर्मी ने पत्नी की सिलाई मशीन से सिल दी हाथ की अंगुलियां

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के नवाबगंज से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां छुट्टी पर घर आए सैन्यकर्मी ने पत्नी की अंगुलियों पर सिलाई मशीन चला दी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति और सास के खिलाफ रिपोर्ट

By up bureau 

Updated Date

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के नवाबगंज से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां छुट्टी पर घर आए सैन्यकर्मी ने पत्नी की अंगुलियों पर सिलाई मशीन चला दी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति और सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे जमानत पर रिहा कर दिया।

पढ़ें :- बांदा के महुआ विकास खण्ड क्षेत्र को योगी सरकार की बड़ी सौगात, बनाया जा रहा संपर्क मार्ग

थाना हाफिजगंज के चौखंडी गांव की नीलम कुमारी ने बताया कि नवाबगंज के गांव तुमड़िया निवासी मुकेश कुमार से उनकी शादी 23 अप्रैल 2021 को हुई थी। पति सैन्यकर्मी है। दंपती का एक बेटा भी है। नीलम का आरोप है कि पति के एक दूसरी महिला से संबंध हैं। इस वजह से वह और उसकी मां ऊषा देवी उसके ऊपर तलाक लेने का दबाव बनाते हैं। आए दिन उसे प्रताड़ित किया जाता है। पति अब तक कई बार उसके ऊपर जानलेवा हमला कर चुका है। 12 मई को मुकेश कुमार छुट्टी लेकर घर आया।

21 मई को देर रात आरोपी ने धारदार हथियार से हमला करके उसकी कलाई जख्मी कर दी। इसके बाद भी जब उसका गुस्सा कम नहीं हुआ तो दोनों हाथों की अंगुलियों को सिलाई मशीन चला दी। लात-घूंसों से पिटाई करने के साथ ही सिर भी दीवार में मार दिया। इससे उसके सिर और चेहरे पर भी गंभीर चोटें आई हैं। महिला का आरोप है कि आरोपी ने अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनाया। वीडियो में जबरन उससे कहलवाया गया कि वह किसी लड़के से बात करती है। जख्मों से खून बहने की वजह से वह रातभर बेहाल रही।

जानकारी होने पर सुबह मायके वाले पहुंचे और उसे साथ ले गए। उसका उपचार कराया। स्वस्थ होने पर बृहस्पतिवार को महिला थाने पहुंची। इंस्पेक्टर नवाबगंज राजकुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।

पढ़ें :- Kanpur : सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था और मरीजों की सुरक्षा को लेकर उठे गंभीर सवाल, Video वायरल
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com