मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
क्षेत्रीय

Arunachal Pradesh : हिमस्खलन में फंसे 7 सेना के जवानों की सलामती के लिए मुख्यमंत्री ने की ईश्वर से प्रार्थना, ऑपरेशन जारी

इंडिया वॉइस

सेना मुख्यालय तेजपुर के PRO लेफ्टिनेंट कर्नल हर्षवर्धन पांडे ने बताया है कि अरुणाचल प्रदेश के कामेंग सेक्टर के ऊंचाई वाले इलाके में हिमस्खलन की चपेट में रविवार को भारतीय सेना के 7 जवानों का एक गश्ती दल फंस गया है। खोज और बचाव अभियान चल रहा है।

शेयर करें

इटानगर, 07 फरवरी। अरुणाचल प्रदेश के तवांग और वेस्ट कामेंग जिलों के बीच हिमस्खलन की चपेट में आए सेना के जवानों की सलामती के लिए मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने सभी जवानों के सुरक्षित होने की उम्मीद जताते हुए कहा है कि सेना हमेशा हमारी मुश्किलों में हमारे साथ खड़ी रहती है।

हिमस्खलन की चपेट में आए 7 जवान

भारतीय सेना के 7 जवानों का गश्ती दल रविवार की शाम को हिमस्खलन की चपेट में आ गया। पेट्रोलिंग ड्यूटी के दौरान भारी हिमस्खलन की चपेट में आए सभी सातों जवानों की तलाश के लिए राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है। सेना मुख्यालय तेजपुर के PRO लेफ्टिनेंट कर्नल हर्षवर्धन पांडे ने सोमवार को एक बयान में बताया है कि अरुणाचल प्रदेश के कामेंग सेक्टर के ऊंचाई वाले इलाके में हिमस्खलन की चपेट में रविवार को भारतीय सेना के 7 जवानों का एक गश्ती दल फंस गया है। खोज और बचाव अभियान वर्तमान में चल रहा है।

अरुणाचल प्रदेश के कई हिस्सों में बर्फबारी का दौर

हर्षवर्धन पांडे ने कहा है कि बचाव अभियान में सहायता के लिए विशेष टीमों को भी इलाके में भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने ट्वीट करते हुए जवानों की सलामती के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और उम्मीद जताई है कि सभी जवानों को सुरक्षित वापस लाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा है कि भारतीय सेना हमेशा हमारी मुश्किलों में हमारे साथ खड़ी रहती है। अरुणाचल प्रेदश के तवांग और वेस्ट कामेंग जिला सहित अरुणाचल प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से खराब मौसम है, जिसके चलते भारी बर्फबारी हो रही है।

शेयर करें