मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
दिल्ली

दिल्ली: वायु प्रदूषण के बीच, सीएम केजरीवाल ने कल से दिल्ली के प्राथमिक स्कूलों को बंद करने का किया ऐलान

इंडिया वॉइस

दिल्ली की आबोहवा हो रही है जहरीली आज 600 के ऊपर AQI हुआ दर्ज इन सबको देखते हुए अरविंद केजरीवाल ने बड़ा फैसला लिया है. अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया कि दिल्ली के प्राइमरी स्कूल कल से अगले आदेश तक बंद रहेंगे.

शेयर करें

Delhi air pollution: दिल्ली की आबोहवा हो रही है जहरीली आज 600 के ऊपर AQI हुआ दर्ज इन सबको देखते हुए अरविंद केजरीवाल ने बड़ा फैसला लिया है. अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया कि दिल्ली के प्राइमरी स्कूल कल से अगले आदेश तक बंद रहेंगे. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उत्तर भारत को प्रदूषण से बचाने के लिए केंद्र को विशेष कदम उठाने की जरूरत है. अभी दोषारोपण और राजनीति का समय नहीं है.

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने यह भी कहा कि जब तक दिल्ली के प्रदूषण में सुधार नहीं हो जाता, तब तक दिल्ली के सभी प्राइमरी स्कूल बंद रहेंगे. ऑड-ईवन पर भी विचार किया जा रहा है. अगर जरूरत होगी तो ऑड-ईवन लागू किया जा सकता है. हम पूरी कोशिश करेंगे कि किसी भी बच्चे को कीसी तरह की तकलीफ नहीं होनी चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि पांचवीं क्लास से ऊपर के बच्चों के लिए आउटडोर एक्टिविटी बंद रहेगी.

आपको बता दें कि, इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के खेतों में पराली को दबाने के लिए 1.20 लाख मशीन तैनात, ग्राम पंचायतों ने पराली नहीं जलाने के संबंध में प्रस्ताव पारित किया है.

टैग: delhi news
शेयर करें