मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

यूपीः जौनपुर में राजस्व व पुलिस टीम पर हमला, 10 जख्मी, भूलनडीह गांव में जमीन की पैमाइश करने गई थी टीम

Rakesh

यूपी के जौनपुर जिले में अराजकतत्वों ने राजस्व व पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। टीम जमीन की पैमाइश करने गई थी। इस दौरान मौका पाकर अराजकतत्वों ने पथराव कर दिया।

jaunpur
शेयर करें

जौनपुर। यूपी के जौनपुर जिले में अराजकतत्वों ने राजस्व व पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। टीम जमीन की पैमाइश करने गई थी। इस दौरान मौका पाकर अराजकतत्वों ने पथराव कर दिया।

पथराव के दौरान आधा दर्जन राजस्व कर्मचारी व चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। अराजकतत्वों के हमले से प्रशासन के साथ गए 10 लोगों को चोटें आईं। हमले के बाद पुलिस 25 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्जकर अराजकतत्वों की तलाश में जुटी है।

राजस्व व पुलिस की टीम यीशु मसीह प्रार्थना स्थल के जमीन की जांच करने पहुंची थी। टीम को ग्राम समाज की जमीन पर प्रार्थना स्थल बनाने की शिकायत मिली थी। मामला चंदवक थाना क्षेत्र के भूलनडीह गांव का है।

टैग: Attack
शेयर करें