जबलपुर। कर्नाटक में जीत के बाद कांग्रेस काफी उत्साहित है। पार्टी ने अब मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए कांग्रेस ने कमर कस ली है। इसी सिलसिले में पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी सोमवार को जबलपुर पहुंचीं।

