मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

हरिद्वारः बुलेट पर युवकों को स्टंट करना पड़ा भारी, माफी मांगने पर पुलिस ने छोड़ा

Rajni

उत्तराखंड के हरिद्वार में युवकों को बुलेट पर स्टंट करना महंगा पड़ गया। जब पुलिस ने दो युवकों को स्टंट करते हुए पकड़ा तो अन्य दोस्त भाग निकले।

youth
शेयर करें

हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार में युवकों को बुलेट पर स्टंट करना महंगा पड़ गया। जब पुलिस ने दो युवकों को स्टंट करते हुए पकड़ा तो अन्य दोस्त भाग निकले। दोनों युवकों के माफी मांगने पर पुलिस ने उन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया।

हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र में एक बुलेट पर सवार होकर पांच युवक स्टंट कर रहे थे। इस दौरान गश्त कर रही पुलिस की नजर जब इन युवकों पर पड़ी तो पुलिस को देखकर तीन युवक भाग निकले जबकि दो को पुलिस ने पकड़ लिया।

हरिद्वार पथरी के थानाध्यक्ष रमेश तनवार ने बताया कि पांच युवक बुलेट पर स्टंटबाजी करते हुए जा रहे थे। इस दौरान जैसे ही पुलिस ने रोका तो तीन साथी भाग गए। जबकि दो युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया। उनसे दोबारा ऐसे ना करने की हिदायत दी और माफी भी मंगवाई। बुलेट चालक का नाम शाहिद है। वह पथरी थाना क्षेत्र का ही रहने वाला है। स्टंटबाजी में उपयोग की गई बुलेट को सीज कर दिया गया है।

शेयर करें