1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. मध्यप्रदेश में जबलपुर से चुनावी शंखनाद, प्रियंका ने दी काम की गारंटी

मध्यप्रदेश में जबलपुर से चुनावी शंखनाद, प्रियंका ने दी काम की गारंटी

कर्नाटक में जीत के बाद कांग्रेस काफी उत्साहित है। पार्टी ने अब मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए कांग्रेस ने कमर कस ली है।

By Rajni 

Updated Date

जबलपुर।  कर्नाटक में जीत के बाद कांग्रेस काफी उत्साहित है। पार्टी ने अब मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए कांग्रेस ने कमर कस ली है। इसी सिलसिले में पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी सोमवार को जबलपुर पहुंचीं।

पढ़ें :- कांग्रेस ने इस देश की मिट्टी से कभी प्यार नहीं किया, सिर्फ तुष्टिकरण को दिया महत्व : नितिन नवीन

यहां उन्होंने ग्वारीघाट पर 101 ब्राह्मणों के साथ करीब 20 मिनट तक मां नर्मदा की पूजा-आरती की। इसके बाद आयोजित सभा में प्रियंका ने यहां की जनता को काम की गारंटी दी। कहा कि आज मैं कुछ गारंटी दे रही हूं। वह गारंटी, जो हम 100 प्रतिशत पूरा करेंगे। यही वादा हमने कर्नाटक में किया था। वहां की सरकार ने पहली कैबिनेट में ही इसका बिल पास कर दिया।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में  हर महीने महिलाओं को 1500 रुपए दिए जाएंगे। गैस सिलेंडर 1000 का नहीं, 500 रुपए का मिलेगा। 100 यूनिट बिजली फ्री मिलेगी और 200 यूनिट हॉफ रहेगी। मध्यप्रदेश में पुरानी पेंशन योजना लागू करेंगे। इसके अलावा कमलनाथ की सरकार ने किसानों के कर्ज माफ किए थे। बचे हुए किसानों की कर्जमाफी का काम भी पूरा करेंगे। कहा कि आपके साथ पिछले 18 साल से गलत हो रहा है।

धन बल से जनादेश को कुचलने का लगाया आरोप

आप लोगों का इस्तेमाल हो रहा है। आपका शोषण हो रहा है। धन बल से जनादेश को कुचला जा रहा है। प्रियंका ने कहा कि पिछली बार यहां की जनता ने कांग्रेस की सरकार बनाई थी, लेकिन जोड़-तोड़ और पैसे से भाजपा के लोगों ने हमारी सरकार तोड़ी और अपनी बना ली। प्रियंका ने जनसभा में भ्रष्टाचार, घोटाले और महंगाई के मुद्दे भी उठाए।

पढ़ें :- राज्यसभा के लिए पुनर्निर्वाचित कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ली सदस्यता की शपथ

बोलीं- इन्होंने महाकाल को भी नहीं छोड़ा। वहां हवा में मूर्तियां उखड़कर गिर गईं। 225 महीनों की सरकार में इन्होंने 220 घोटाले किए हैं। यानी तकरीबन हर महीने एक नया घोटाला किया है। मैं आपसे वोट मांगने नहीं आई हूं, मैं आपसे जागरूकता मांगने आई हूं। आपके पास 6 महीने हैं। इन 6 महीनों में देखिए, कांग्रेस की सरकारें अपने प्रदेश में क्या कर रही हैं? अपना वोट अपने लिए डालिए।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com