मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

उत्तराखंडः संदिग्ध हालात में युवक की मौत, ग्रामीणों ने हत्या का आरोप लगा कोतवाली को घेरा

Rajni

उत्तराखंड में रुड़की की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के बेलड़ा ग्राम में रविवार रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

police station siege
शेयर करें

रुड़की। उत्तराखंड में रुड़की की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के बेलड़ा ग्राम में रविवार रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने युवक की हत्या का आरोप लगाते हुए सोमवार को कोतवाली का घेराव किया और जमकर नारेबाजी की।

बता दें कि रुड़की के एक टेंट हाउस में काम करने वाला पंकज नाम का युवक रविवार रात काम खत्म कर वापस घर जा रहा था। रास्ते में पंकज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने पंकज की हत्या की है।

हत्या का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने कोतवाली का घेराव किया। ग्रामीणों ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। घेराव के दौरान भीम आर्मी पदाधिकारी और बसपा के कई नेता मौके पर मौजूद थे।

शेयर करें