मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

UP : हाथरस कांड के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए बाबा सूरजपाल, कहा – दुखी हूं, कोई भी उपद्रवी…

up bureau

हाथरस कांड में 121 लोगों की मौत के बाद से फरार चल रहे सूरज पाल उर्फ भोले बाबा उर्फ नारायण साकार विश्व हरि ने पहली बार मीडिया के सामने आकर बयान जारी किया है।

UP : हाथरस कांड के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए बाबा सूरजपाल, कहा - दुखी हूं, कोई भी उपद्रवी…
शेयर करें

लखनऊ। हाथरस कांड में 121 लोगों की मौत के बाद से फरार चल रहे सूरज पाल उर्फ भोले बाबा उर्फ नारायण साकार विश्व हरि ने पहली बार मीडिया के सामने आकर बयान जारी किया है। उसने कहा है कि हम दो जुलाई की घटना के बाद बहुत व्यथित हैं। प्रभु हमें दुख की घड़ी से उबरने की शक्ति दे।

बाबा ने अपने बयान में आगे कहा हाथरस हादसे से दुखी हूं , उपद्रवी को छोड़ा नहीं जाएगा, उपद्रवियों पर कार्रवाई होगी, आप सभी लोग प्रशासन पर भरोसा बनाए रखे, घायलों के प्रति मै संवेदना वयक्त करता हूं, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

बाबा सूरज पाल ने निष्पक्ष जांच करने की मांग की है सूरज पाल अपने बयान में आगे कहता है, ‘हमने अपने वकील डॉक्टर एपी सिंह के माध्यम से कमेटी के महापुरुषों से यह प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्माओं के परिजनों एवं ईलाजरत घायलों के साथ जीवन पर्यन्त तन, मन और धन से खड़ा रहने का आग्रह किया है। जिसको सभी ने माना भी है और सभी इस जिम्मेदारी को निभा भी रहे हैं।

शेयर करें