1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Badaun : ससुरालीजनों पर दामाद का आरोप, मेरी पत्नी को 2 लाख रुपए में बेच डाली साँस

Badaun : ससुरालीजनों पर दामाद का आरोप, मेरी पत्नी को 2 लाख रुपए में बेच डाली साँस

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसे सुन हैरान होना लाजमी है। दरअसल 13 जून को मूसाझाग थाने में एक रंजीत सिंह नाम का शख्स पहुंचा।

By up bureau 

Updated Date

बदायूं : उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसे सुन हैरान होना लाजमी है। दरअसल 13 जून को मूसाझाग थाने में एक रंजीत सिंह नाम का शख्स पहुंचा। और पुलिस को तहरीर देते हुए सुसराल जनों पर पत्नी को 2 लाख रुपए में बेचने का इल्जाम लगाया। रंजीत सिंह ने कहा कि वह अपनी पत्नी को मार्च में ससुराल छोड़कर आया था। अब जब वह पत्नी को लेने गए तो पता चला सास ने पत्नी को बेच दिया है। इतना ही नहीं जेवर भी हड़प लिए है।

पढ़ें :- 'सपा ने सदन में चर्चा नहीं होने दी, नकारात्मक रवैया...', CM योगी का हमला

दरअसल रंजीत सिंह ने तहरीर में बताया कि उसकी शादी मूसाझाग थाने के ही मुन्ने सिंह की बेटी से 2015 में हुई थी। वह प्राइवेट नौकरी करता है। 22 मार्च को वह अपनी पत्नी को ससुराल छोड़कर आया। लेकिन अब उसकी पत्नी गायब है। उसे उसके ससुराल वालों ने दो लाख रुपए में बेच लिया है। फिलहाल x पर बदायूं पुलिस का कहना है कि प्रकरण के सम्बन्ध में थाना मूसाझाग पर अभियोग पंजीकृत है। अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है। वहीं बदायूं पुलिस के दूसरे x पोस्ट में लिखा प्रकरण के संबंध में स्थानीय पुलिस द्वारा जांच की जा रही है जांचोपरांत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले के अंदर की असली कहानी क्या है ये पुलिस जांच में सामने आएगा।

पढ़ें :- UP Assembly Monsoon Session : योगी सरकार का अनुपूरक बजट पेश, हंगामे के बीच कार्यवाही स्थगित, सपा पर CM योगी का हमला

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com