1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. बिहार के पटना में बागेश्वर धाम बाबा भक्तों पर बरसाएंगे कृपा, 15 मई को मन के सवालों का देंगे जवाब

बिहार के पटना में बागेश्वर धाम बाबा भक्तों पर बरसाएंगे कृपा, 15 मई को मन के सवालों का देंगे जवाब

बागेश्वर धाम बाबा धीरेंद्र शास्त्री की पटना से सटे नौबतपुर के तरेत पाली में 13 मई से लेकर 17 मई तक हनुमान कथा होने वाली है।

By Rajni 

Updated Date

पटना। बागेश्वर धाम बाबा धीरेंद्र शास्त्री की पटना से सटे नौबतपुर के तरेत पाली में 13 मई से लेकर 17 मई तक हनुमान कथा होने वाली है। धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम की भव्य तैयारी भी की जा रही है। 30 एकड़ में एक नगर बसाया जा रहा है। सिर्फ तीन लाख स्क्वायर फीट में भव्य पंडाल बन रहा है। यह जानकारी आयोजन समिति के मुख्यालय प्रमुख अमरेंद्र कुमार ने दी। इस कार्यक्रम में 14 मई को बीजेपी सांसद मनोज तिवारी भी शामिल होंगे। 15 मई को बाबा धीरेंद्र शास्त्री लोगों के मन के सवालों का जवाब देंगे। अमरेंद्र कुमार ने बताया कि मनोज तिवारी भजन गाने आ रहे हैं।

पढ़ें :- बिहार कैबिनेट ने 17 प्रस्तावों को दी मंजूरी, बाढ़ और सिंचाई के लिए आकस्मिकता निधि से 1,000 करोड़ रुपए स्वीकृत

15 लाख स्क्वायर फीट में पार्किंग की व्यवस्था

धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम में बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और देश के अन्य हिस्सों से श्रद्धालु आने वाले हैं। इसको लेकर तरेत पाली मठ पर तीन लाख स्क्वायर फीट में भव्य पंडाल बनाया जा रहा है। बाबा बागेश्वर के लिए पांच हजार स्क्वायर फीट में स्टेज बनाया जा रहा है। पार्किंग की व्यवस्था 15 लाख स्क्वायर फीट में की जा रही है।

12 मई को कलश यात्रा

धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम से ठीक 1 दिन पहले यानी 12 मई को तरेत पाली से 1 किलोमीटर पहले से भव्य कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। दावा है कि इसमें करीब 10 हजार से महिलाएं कलश में गंगाजल लेकर सिर पर रख कर चलेंगी। इस कलश यात्रा में हाथी, घोड़ा, बैंड-बाजा भी होंगे।

पढ़ें :- Bihar : 17 जिलों के लिए मौसम का अलर्ट जारी; बारिश और बिजली गिरने की आशंका

सुरक्षा घेरे में एयरपोर्ट से तरेत पहुंचेंगे धीरेंद्र शास्त्री

पटना पहुंचने से लेकर तरेत पाली में रहने तक बाबा धीरेंद्र शास्त्री सुरक्षा के कड़े घेरे रहेंगे। धीरेंद्र शास्त्री के आने के समय पटना एयरपोर्ट पर ज्यादा भीड़ ना लगे इसकी भी व्यवस्था जिला प्रशासन की तरफ से की जा रही है। असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए सादे लिबास में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। साथ ही अग्निशमन दल और मेडिकल टीम भी तैनात रहेगी।

कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने के लिए चलेंगी निःशुल्क बसें

आयोजन समिति के मुख्यालय प्रमुख अमरेंद्र कुमार ने बताया कि पटना जंक्शन व दानापुर बस स्टैंड पर मे आई हेल्प यू की व्यवस्था की जाएगी। ताकि लोगों को कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने में दिक्कतों का सामना ना करना पड़े। वहीं जगह-जगह पर निःशुल्क बसों की व्यवस्था की जाएगी। आयोजन समिति की ओर से अगले 1 से 2 दिन में रूट चार्ट भी जारी कर दिया जाएगा।

पढ़ें :- बिहार में गंगा नदी का बढ़ा जलस्तर, खतरे के निशान से पहुंचा 1.91 मीटर ऊपर
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com