मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

Meerut : 20 रुपये फीस, 300 का तेल… गंजा पन दूर करने का दावा

up bureau

उत्तर प्रदेश के मेरठ में बाल उगाने का जतन करने वालों की भीड़ ऐसी उमड़ी, जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के समर गार्डन में एक अजीबोगरीब मामला देखने को मिला।

Meerut : 20 रुपये फीस, 300 का तेल... गंजा पन दूर करने का दावा
Meerut : 20 रुपये फीस, 300 का तेल... गंजा पन दूर करने का दावा
शेयर करें

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में बाल उगाने का जतन करने वालों की भीड़ ऐसी उमड़ी, जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के समर गार्डन में एक अजीबोगरीब मामला देखने को मिला। बिजनौर का रहने वाला अनीस नाम का युवक गंजो को बाल आने की दवाई लगाने मेरठ पहुचा। हैरान करने वाली बात यह थी कि अनीस और दवा लगाने पहुंचे उसके साथियों के सिर पर भी बाल नहीं थे। जबकि अपने पास दवा लगवाने पहुंच रहे लोगों के सिर पर बाल आने का दावा कर रहा था।

दवाई लगाने वाले खुद गंजे हैं और बाल आने का दावा कर रहे हैं। हर व्यक्ति से 20 रुपए लेकर उनके सिर पर घने बाल आ जाएंगे ऐसा दावा कर रहे है , जिस जिस ने ये सुना कि बाल आने की दवाई लगाई जा रही है वो आनन फानन में वहा पहुँच गया ओर लाइन में लग कर अपनी बारी आने का इनतज़ार करने लगा

सैकड़ो लोगों की भीड़ के कारण कानून व्यवस्था भी बिगड़ गई ,सड़को पर लंबा जाम लग गया और एक एंबुलेंस भी जाम में फस गई। थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। जानकारी मिलने पर ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

वही बिजनोर से दवा लगाने आया अनीस का दावा है कि उस के पास दावा लगवाने के लिए मेरठ, हरियाणा, दिल्ली सहित दूर दूर से लोग उसके पास बाल आने की दवा लगवाने के लिए पहुंच रहे हैं। सलमान की टीम सिर पर बाल आने की दवा लगाने वाले पर व्यक्ति से 20 रुपए ले रही थी।

शेयर करें