मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

हनुमानगढ़ी के महंत ज्ञानदास ने लगाई राजू दास को फटकार, राजू दास संत नहीं, बकवास है…

up bureau

उत्तर प्रदेश के संतकबीर नगर जिले में पहुंचे अखाड़ा परिषद के पूर्व अध्यक्ष और हनुमानगढ़ी के महंत ज्ञानदास ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने महंत राजू दास पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वह साधू नहीं बकवास है।

हनुमानगढ़ी के महंत ज्ञानदास ने लगाई राजू दास को फटकार, राजू दास संत नहीं, बकवास है...
हनुमानगढ़ी के महंत ज्ञानदास ने लगाई राजू दास को फटकार, राजू दास संत नहीं, बकवास है...
शेयर करें

संतकबीर नगर। उत्तर प्रदेश के संतकबीर नगर जिले में पहुंचे अखाड़ा परिषद के पूर्व अध्यक्ष और हनुमानगढ़ी के महंत ज्ञानदास ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने महंत राजू दास पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वह साधू नहीं बकवास है। बता दें कि प्रयागराज महाकुंभ में मुलायम सिंह यादव स्मृति सेवा संस्थान की तरफ से पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह की मूर्ति लगाई गई है। इसे लेकर अयोध्या के महंत राजू दास की ओर से की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर पूरे देश में घमासान मचा है।

बुधवार को गंगासागर से वापस आते वक्त संतकबीरनगर में मीडिया के सवाल पर महंत ज्ञानदास ने कहा कि ऐसे लोगों पर कार्रवाई होगी। यह साधु की भाषा नहीं है। उन्होंने कहा कि अयोध्या पहुंचकर राजू दास को तलब कराऊँगा। इस दौरान उन्होंने मुलायम सिंह यादव की सराहना करते हुए कहा कि इस दुनिया में मुलायम सिंह से अच्छा नेता कोई नहीं। उनकी जगह कोई नहीं ले सकता है।

शेयर करें