मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

Mahoba : मोबाइल चलाने से मना करने पर किशोरी ने जान देने की कोशिश की… जहर खाकर किया आत्महत्या का प्रयास

up bureau

उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र के महोबा में मोबाइल के अत्यधिक इस्तेमाल को लेकर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। चुरबुरा गांव में एक 17 वर्षीय किशोरी ने मोबाइल चलाने से रोके जाने पर जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया।

Mahoba : मोबाइल चलाने से मना करने पर किशोरी ने जान देने की कोशिश की... जहर खाकर किया आत्महत्या का प्रयास
शेयर करें

बुंदेलखंड। उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र के महोबा में मोबाइल के अत्यधिक इस्तेमाल को लेकर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। चुरबुरा गांव में एक 17 वर्षीय किशोरी ने मोबाइल चलाने से रोके जाने पर जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया।

घटना की जानकारी के अनुसार, बफाती की बेटी रुखसार लंबे समय से मोबाइल का उपयोग कर रही थी। माता-पिता द्वारा बार-बार मना करने और डांटने से नाराज होकर किशोरी ने घर में रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया।

यह घटना महोबा में मोबाइल के बढ़ते दुष्प्रभाव को दर्शाती है। इससे पहले भी इसी क्षेत्र के जुखा गांव में एक नवविवाहिता जुलेखा ने रील बनाने से मना किए जाने पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली थी। इन घटनाओं ने युवाओं में मोबाइल की बढ़ती लत और इससे उत्पन्न गंभीर परिणामों की ओर ध्यान आकर्षित किया है। परिवारों के सामने अब अपने बच्चों के मोबाइल उपयोग को नियंत्रित करने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।

शेयर करें