मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

शामली में मुस्तफा कग्गा गैंग और पुलिस के बीच मुठभेड़, चारो बदमाश एनकाउंटर में हुए ढेर

up bureau

उत्तर प्रदेश के शामली में STF ने बड़ा एक्शन किया है। यहां जिले के झिनझिना थाना इलाके में मुस्तफा कग्गा गैंग के अरशद समेत 4 बदमाशों से एनकाउंटर हुआ।

शामली में मुस्तफा कग्गा गैंग और पुलिस के बीच मुठभेड़, चारो बदमाश एनकाउंटर में हुए ढेर
शामली में मुस्तफा कग्गा गैंग और पुलिस के बीच मुठभेड़, चारो बदमाश एनकाउंटर में हुए ढेर
शेयर करें

शामली। उत्तर प्रदेश के शामली में STF ने बड़ा एक्शन किया है। यहां जिले के झिनझिना थाना इलाके में मुस्तफा कग्गा गैंग के अरशद समेत 4 बदमाशों से एनकाउंटर हुआ। बाद में चारों की मौत हो गई। अरशद, मंजीत, सतीश और एक अज्ञात के साथ हुई इस मुठभेड़ में इंस्पेक्टर सुनील को भी गोली लगी है। उन्हें गुरुग्राम के अस्पताल में रेफर किया गया है।

चारों में से अरशद थाना बेहट, सहारनपुर से लूट के एक मामले में वांटेड था। उस पर एडीजी जोन द्वारा एक लाख का इनाम भी रखा गया था। इसके अलावा भी अरशद पर लूट, डकैती और हत्या के एक दर्जन भर मामले दर्ज थे।

अरशद लंबे समय से पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। सहारनपुर और आस-पास के जिलों में उसकी सक्रियता ने पुलिस को चुनौती दी थी। उसके खिलाफ सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर और हरियाणा के पनीपत में विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज थे, जिनमें 302 (हत्या), 395 (डकैती), 397 (आर्म्ड डकैती), और गैंगस्टर एक्ट जैसे गंभीर अपराध शामिल थे।

मुठभेड़ के दौरान एसटीएफ टीम का नेतृत्व कर रहे इंस्पेक्टर सुनील को कई गोलियां लगीं. उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें पहले करनाल के अमृतधारा अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन बाद में बेहतर इलाज के लिए गुरुग्राम के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

एसटीएफ अधिकारियों ने बताया कि अरशद जैसे खतरनाक अपराधी का खात्मा कानून-व्यवस्था को बनाए रखने की दिशा में एक बड़ी सफलता है। उन्होंने कहा कि यह मुठभेड़ उत्तर प्रदेश सरकार की अपराध मुक्त प्रदेश बनाने की नीति का हिस्सा है। अरशद की मौत के साथ ही मुस्तफा कग्गा गैंग को एक बड़ा झटका लगा है। पुलिस अब अन्य वांछित अपराधियों की तलाश में जुट गई है। रामसेवक गौतम, एसपी शामली ने फोन पर STF के साथ जॉइंट ऑपरेशन में मुस्तफा कग्गा गैंग के 4 कुख्यात सदस्य अरशद सहित ढेर होने की पुष्टि की है।

शेयर करें