1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. बिहार के बांका का पुल हुआ चोरी, इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार कौन?

बिहार के बांका का पुल हुआ चोरी, इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार कौन?

बांका में एक लोहे के पुल का बड़ा हिस्सा चोर उड़ा ले गए हैं। चोरों ने गैस कटर से पुल काटकर इस चोरी को अंजाम दिया है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

बांका, 4 मई 2022। देश में चोरी के कई अजीबो-गरीब किस्से सामने आते रहते हैं। एक ऐसा ही मामला बिहार के बांका से सामने आया है। आपको बता दें कि बांका में चोरों ने एक पूरा पुल ही चोरी कर लिया है। पुल चोरी की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की नींद टूटी और वह मौके पर पहुंचकर जांच करने में जुट गई है। ये पुल सेना की मदद से बनाया गया था, लेकिन पुलिस चोरों से इस पुल को बचा नहीं पाई। बिहार में इस तरह का ये तीसरा मामला है। इससे पहले भी दो पुल पहले की पुलिस और प्रशासन की नाक के नीचे से गायब हो चुके हैं।

पढ़ें :- FCRA AMENDMENT BILL 2026 : विदेशी फंडिंग पर नया कानून...क्या बदलेगा? जानिए 1976 से 2026 तक पूरी कहानी

जानकारी के मुताबिक चोरों ने इस पुल को चोरी करने में कई दिन लगे, क्योंकि बताया गया है कि चोरों ने पुल से लोहा निकालने के लिए गैस कटर की मदद ली थी। इसके साथ ही लोहा एक ही बार में ले जाना संभव नहींं था, इसलिए चोर कई दिनों से थोड़ा-थोड़ा लोहा काटकर ले जाते रहे। जब पुल का एक बड़ा हिस्सा गायब हो गया तब जाकर प्रशासनिक अधिकारियों ने एक्शन लिया। इसके बाद पुल का दौरा कर घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

बिहार के रोहतास व जहानाबाद में पहले भी एक-एक पुल चोरी की घटना सामने आ चुकी है। बांका का पुल चोरी का मामला तीसरा है। जिसमें चोरों ने एक पुल को ही चुरा लिया है। ये पुल चांदन प्रखंड के सिलजोरी पंचायत के कांवरिया मार्ग स्थित झाझा ग्राम और पटनिया धर्मशाला के बीच बेली ब्रीज का है। इस पुल का निर्माण कांवरियों की परेशानी को देखते हुए बिहार राज्य पुल निर्माण निगम की ओर से साल 2008 में करवाया गया था। वर्ष 2012 में कांवरिया पथ बन जाने की वजह से लोग इस पुल का उपयोग कम करते थे। जिसकी वजह से चोरों ने गैस कटर की मदद से पुल का एक बड़ा हिस्सा काटकर चोरी कर लिया।

मीडिया ने जब पुल चोरी का मामला उजागर किया, तब प्रशासन को इसकी जानकारी हुई। इस चोरी की घटना का जायजा लेने के लिए चांदन बीडीओ व थानाध्यक्ष पहुंचे।

पढ़ें :- Indonesia : यात्रियों को लेकर जा रही नाव में लगी भीषण आग...5 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com