मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

Bareilly : पत्नी से झगड़े के बाद नाराज पति ने खुद को किया आग के हवाले, मौत

up bureau

यूपी के बरेली में एक दिल दहला देने वाली घटना आयी सामने। यहां एक युवक ने पत्नी से नाराज होकर अपने आप को आग लगा ली वही कुछ लोग कंबल डालकर आग बुझाने का प्रयास करते रहे लेकिन उसकी मौके पर ही मौत हो गई ।

Bareilly : पत्नी से झगड़े के बाद नाराज पति ने खुद को किया आग के हवाले, मौत
Bareilly : पत्नी से झगड़े के बाद नाराज पति ने खुद को किया आग के हवाले, मौत
शेयर करें

बरेली। यूपी के बरेली में एक दिल दहला देने वाली घटना आयी सामने। यहां एक युवक ने पत्नी से नाराज होकर अपने आप को आग लगा ली वही कुछ लोग कंबल डालकर आग बुझाने का प्रयास करते रहे लेकिन उसकी मौके पर ही मौत हो गई । फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

वही पुलिस ने बताया कि वायरल वीडियो में जो शख्स आग का गोला बनते दिख रहा है, उसकी शिनाख्त 40 साल के सलीम के रूप में हुई। सलीम मूल रूप से बारादरी थाना क्षेत्र के सकलैन नगर का रहने वाला है। इन दिनों कैंट थाना क्षेत्र के खजुरिया में रह रहा है। शराब के आदी सलीम ने रविवार देर रात अचानक उसने मिट्टी का तेल डालकर खुद को आग लगा ली। उसका पूरा जिस्म आग की लपटों से झुलस गया और वह घर के बाहर भागा। उसके चीखने की आवाज सुनकर इलाके के लोग भी जमा हो गए। सलीम को आग का गोला बना देख आसपास के लोग भी आ गए। कंबल डालकर आग बुझाई, लेकिन उसकी मौत हो गई।

मृतक सलीम शराब पीने का आदी था और कबाड़ बीनने का काम करता था। पत्नी नाजमीन भी घरों में झाड़ू पोछा करके गुजारा करती थी। रविवार दे रात सलीम का झगड़ा पत्नी नाजमीन से हुआ। कहासुनी इतनी बड़ी कि सलीम ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके के लोग भी सकते में हैं।

शेयर करें