मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत 2029 में फिर लाल किले से नजर आएंगे पीएम मोदी, नितिन नवीन बोले-सपने देखते रहें राहुल गांधी कांग्रेस-सपा के बीच सीट बंटवारे पर बनी बात, 2-3 दिन में गठबंधन का ऐलान! सीएम योगी ने मां के नाम लिखी भावुक पाती, संन्यास के बाद मां से भिक्षा मांगने के प्रसंग को किया याद इटली में सोनिया गांधी का बचपन वाला घर बनेगा म्यूजियम, भारतीय कारोबारी ने संजोईं यादें साझा विरासत को नई मजबूती देगी सरयू-कमला एक्सप्रेस, अयोध्या-जनकपुर के बीच फिर जीवंत होंगे रिश्ते: सीएम नोएडा में प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग से मची अफरा-तफरी, पूरी बिल्डिंग आई चपेट में
क्रिकेट

Ind vs SL: BCCI ने श्रीलंका सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया, हार्दिक कप्तान और सूर्यकुमार उपकप्तान

इंडिया वॉइस

Ind vs SL: भारत और श्रीलंका तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय और इतने ही वनडे मैच खेलेंगे। हार्दिक पांड्या टी20 में टीम की कप्तानी करेंगे जबकि वनडे में रोहित शर्मा टीम की कमान संभालेंगे।

शेयर करें

India vs Sri Lanka Series: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ तीन जनवरी 2023 से शुरू होने वाली टी20 और वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया की टीम का ऐलान कर दिया। भारत और श्रीलंका के बीच तीन टी20 और इतने ही वनडे मैच खेले जाएंगे। हार्दिक पांड्या टी20 में टीम की कप्तानी करेंगे जबकि वनडे में रोहित शर्मा टीम की कमान संभालेंगे। रोहित शर्मा और विराट कोहली को टी20 सीरीज में आराम दिया गया है लेकिन वनडे में उनकी वापसी होगी।

विकेटकीपर ऋषभ पंत को टी20 और वनडे से बाहर कर दिया गया है। सूर्यकुमार यादव को टी20ई के उप-कप्तान के रूप में नामित किया गया है।

शिवम मावी, मुकेश कुमार और राहुल त्रिपाठी जैसे युवा खिलाड़ियों को टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में मौका मिला है. वहीं, केएल राहुल और ऋषभ पंत टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं। इसके अलावा रोहित शर्मा, विराट कोहली, रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह भी टी20 सीरीज में नहीं हैं।

श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया हार्दिक पांड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव (उप-कप्तान), इशान किशन, रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षल प्लेट, उमरान मलिक, शिवम मावी और मुकेश कुमार।

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मो. सिराज, उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह।

भारत-श्रीलंका सीरीज़ का पूरा शेड्यूल

टी20 सीरीज़:

भारत बनाम श्रीलंका पहला टी20 इंटरनेशनल: 3 जनवरी- वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई.
भारत बनाम श्रीलंका दूसरा टी20 इंटरनेशनल: 5 जनवरी- महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, पुणे.
भारत बनाम श्रीलंका तीसरा टी20 इंटरनेशनल: 7 जनवरी- सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, राजकोट.

वनडे सीरीज़:

भारत बनाम श्रीलंका पहला वनडे: 10 जनवरी- बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी.
भारत बनाम श्रीलंका दूसरा वनडे: 12 जनवरी- ईडन गार्डन्स, कोलकाता.
भारत बनाम श्रीलंका तीसरा वनडे: 15 जनवरी- ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम.

शेयर करें