मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
क्षेत्रीय

Punjab Elections 2022 : कांग्रेस से पहले नवजोत सिंह सिद्धू ने जारी किया पंजाब मॉडल, कांग्रेस की चुनाव घोषणा पत्र समिति का अभी मंथन जारी

इंडिया वॉइस

सिद्धू ने शनिवार को 30 पन्नों का 13 सूत्रीय कार्यक्रम जारी किया है। नानक नाम चढ़दीकला तेरा भाणा सरबत दा भला के नाम से ट्वीट करके हुए सिद्धू ने कहा कि ये 'पंजाब मॉडल' है।

शेयर करें

चंडीगढ़, 12 फरवरी। कांग्रेस हाईकमान द्वारा चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री फेस घोषित किए जाने के बाद सिर्फ अपने विधानसभा क्षेत्र तक सिमटे पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू ने शनिवार को मोर्चा खोल दिया। सिद्धू ने पार्टी हाईकमान से पहले अपना पंजाब मॉडल जारी कर दिया है। वहीं कांग्रेस की चुनाव घोषणा पत्र समिति अभी मंथन ही कर रही है।

वहीं चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम फेस घोषित करने के बाद सिद्धू ने एक गीत के माध्यम से अपना राजनीतिक सफरनामा सोशल मीडिया पर वायरल किया था। इस बीच सिद्धू ने शनिवार को 30 पन्नों का 13 सूत्रीय कार्यक्रम जारी किया है। नानक नाम चढ़दीकला तेरा भाणा सरबत दा भला के नाम से ट्वीट करके हुए सिद्धू ने कहा कि ये ‘पंजाब मॉडल’ है। ये जनता का मॉडल है। जो पंजाब के बेहतर स्टेट बनाएगा। नवजोत सिद्धू ने अपने पंजाब मॉडल में स्वास्थ्य, शिक्षा, किसानों के हित को प्रमुखता से उठाते हुए विधानसभा की कार्यवाही का सीधा प्रसारण करवाने जैसे कई वादे किए हैं।

पंजाब मॉडल में बताया गया है कि कांग्रेस का सत्ता में आने के बाद कल्याण योजनाओं में निवेश के लिए राज्य पर 1 लाख करोड़ की अतिरिक्त आय खर्च करेगी। पंजाब का 50,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वार्षिक राजस्व कर्ज चुकाने और विकास में निवेश करने के लिए इस्तेमाल होगा। शराब, रेत खनन, केबल, AC/नॉन AC बसों के लंबे रूट, आउटडोर पर सरकार नियंत्रण रखेगी। इसके अलावा, मौजूदा करों, लेवी और शुल्कों के अनुपालन और संग्रह के साथ-साथ रेवेन्यू पैदा करने के लिए विज्ञापन देगी।

टैग: congress
शेयर करें