1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. गुड न्यूजः दिवाली से पहले दिल्ली के सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, CM केजरीवाल ने दिया तोहफा, मिलेगा इतना बोनस

गुड न्यूजः दिवाली से पहले दिल्ली के सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, CM केजरीवाल ने दिया तोहफा, मिलेगा इतना बोनस

दिल्ली के सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले हो गई है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के तोहफे से कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। सीएम केजरीवाल ने सोमवार को दिवाली का गिफ्ट दिया है। इस मौके पर सीएम ने कहा कि दिल्ली सरकार के सभी कर्मचारी मेरे परिवार की तरह हैं। उनकी खुशी मेरी खुशी है। केजरीवाल ने दिवाली से पहले कर्मचारियों को बोनस देने की घोषणा की।

By Rakesh 

Updated Date

Written By Sanjay Kumar Srivastava

पढ़ें :- साबरमती के बाद यमुना की बारी, दिल्ली सरकार ने रिवरफ्रंट को लेकर बनाया बड़ा प्लान

नई दिल्ली। दिल्ली के सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले हो गई है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के तोहफे से कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। सीएम केजरीवाल ने सोमवार को दिवाली का गिफ्ट दिया है। इस मौके पर सीएम ने कहा कि दिल्ली सरकार के सभी कर्मचारी मेरे परिवार की तरह हैं। उनकी खुशी मेरी खुशी है। केजरीवाल ने दिवाली से पहले कर्मचारियों को बोनस देने की घोषणा की।

इस बोनस को देने के लिए 56 करोड़ का खर्च आएगा। दिल्ली सरकार के  80 हजार कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा। केजरीवाल ने सोमवार को दिल्ली सरकार के समूह ‘बी’ गैर राजपत्रित एवं समूह ‘सी’ के कर्मचारियों के लिए दिवाली से पहले 7,000 रुपए बोनस देने की घोषणा की।

https://x.com/ArvindKejriwal/status/1721384495360720998?s=20

बोनस देने में 56 करोड़ का आएगा खर्च, सभी कर्मचारी मेरे परिवार की तरहः केजरीवाल

पढ़ें :- CM रेखा गुप्ता सरकार का बड़ा फैसला, सिनेमैटोग्राफ लाइसेंसिंग में सुधार, अब सिंगल विंडो से मिलेगा लाइसेंस

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार ने समूह ‘बी’ और समूह ‘सी’ के 80 हजार कर्मचारियों को बोनस उपलब्ध कराने के लिए 56 करोड़ आवंटित किए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने हमेशा अपने कर्मचारियों का जीवन बेहतर बनाने की कोशिश की है। भविष्य में भी वह ऐसे प्रयासों को जारी रखेगी।

कहा कि त्योहारों के इस महीने में हम दिल्ली सरकार के ग्रुप B और ग्रुप C के कर्मचारियों को 7000 रुपए बोनस दे रहे हैं। इस समय दिल्ली सरकार में लगभग 80 हजार ग्रुप बी नॉन गजेटेड और ग्रुप सी कर्मचारी हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com