Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. हरियाणाः लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा चलाएगी गांव चलो अभियान, सरकारी योजनाओं की जानकारी हर घर तक पहुंचाएगी पार्टी

हरियाणाः लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा चलाएगी गांव चलो अभियान, सरकारी योजनाओं की जानकारी हर घर तक पहुंचाएगी पार्टी

तीसरी बार सरकार बनाने के मिशन को लेकर आगे बढ़ रही भाजपा अब ‘गांव चलो अभियान’ शुरू करने जा रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दिशा निर्देशों पर बुधवार को करनाल स्थित पार्टी कार्यालय कर्ण कमल में प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

By Rakesh 

Updated Date

करनाल। तीसरी बार सरकार बनाने के मिशन को लेकर आगे बढ़ रही भाजपा अब ‘गांव चलो अभियान’ शुरू करने जा रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दिशा निर्देशों पर बुधवार को करनाल स्थित पार्टी कार्यालय कर्ण कमल में प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

पढ़ें :- हरियाणाः लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासन ने कसी कमर, उपायुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा

इस कार्यशाला में प्रदेश के जिलाध्यक्ष और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों को अभियान के लिए प्रशिक्षित किया गया। कार्यशाला में प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी एवं मोदी सरकार की उपलब्धियों को हर गांव के हर घर तक पहुंचाना है। कार्यशाला के बाद भगवान विश्वकर्मा योजना को लेकर बैठक हुई, जिसमें योजना के विस्तार को लेकर मंथन हुआ। बैठक के बाद श्री सैनी ने राहुल गांधी, एसआरके ग्रुप और पूर्व सीएम हुड्डा पर भी निशाना साधा।

डा. पवन सैनी बनें “गांव चलो अभियान” के संयोजक 

उन्होंने कहा कि जो भ्रष्टाचार करते हैं उनके खिलाफ ईडी की जांच होती है। हुड्डा साहब से भ्रष्टाचार पर ईडी पूछताछ कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने बताया कि “गांव चलो अभियान” के संयोजक डा. पवन सैनी बनाए गए हैं। इसके अलावा राहुल राणा, वेद फूल्ला, समय सिंह भाटी को सह संयोजक बनाया गया है। उन्होंने बताया कि भाजपा देश के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों से संपर्क साधने के लिए देशभर में 4 से 11 फरवरी तक ‘गांव चलो अभियान’ चलाएगी।

कार्यशाला में प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्र की तरफ से आए निर्देशों को भी पदाधिकारियों के सामने रखा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य इस मेगा अभियान के जरिए जहां एक तरफ सरकार के काम को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है तो वहीं दूसरी तरफ समाज के अंतिम व्यक्ति की बात को पार्टी और सरकार तक पहुंचाना भी है।

पढ़ें :- हरियाणाः हिमाचल के लिए कांग्रेस खुद जिम्मेवार, सुनीता दुग्गल ने सिरसा लोकसभा क्षेत्र से दोबारा चुनाव लड़ने की जताई इच्छा

प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस पर साधा निशाना

प्रदेश अध्यक्ष श्री सैनी ने कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने गरीबों, मजदूरों और कामगारों के लिए कभी ठोस नीति को धरातल पर नहीं उतारा। उन्होंने कहा कि मोदी-मनोहर सरकार ने 10 वर्षों में गांवों की तस्वीर को बदला है। कार्यशाला में प्रदेश महामंत्री मोहन लाल बड़ौली,  डा. अर्चना गुप्ता, सुरेंद्र पुनिया, गांव चलो अभियान के प्रदेश संयोजक पवन सैनी, प्रदेश सचिव राहुल राणा, वेद फूल्ला, समय सिंह भाटी, करनाल के जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा सहित सभी जिलों के अध्यक्ष व प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com