मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

हरियाणाः लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासन ने कसी कमर, उपायुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा

Rakesh

लोकसभा चुनाव 2024 को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने के लिए उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी धीरेंद्र खड़गटा ने बुधवार को लघु सचिवालय नूंह में लोकसभा चुनाव से जुड़े एआरओ एवं अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक ली। लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियां शुरू हो चुकी है।

preparation of lok sabha election
शेयर करें

नूंह। लोकसभा चुनाव 2024 को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने के लिए उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी धीरेंद्र खड़गटा ने बुधवार को लघु सचिवालय नूंह में लोकसभा चुनाव से जुड़े एआरओ एवं अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक ली। लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियां शुरू हो चुकी है।

इसको लेकर चुनावी ड्यूटी में लगाए जा रहे अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ – साथ ईवीएम इत्यादि का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। मार्च के शुरुआती दिनों में ही आदर्श आचार संहिता लगने की पूरी संभावना है। इसलिए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त नूंह ने लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह से कमर कस ली है।

भड़काऊ या विवादित भाषण पर खासतौर से रखी जाए नजर 

इस संदर्भ में एमसीएमसी, एमसीसी तथा अन्य लोकसभा चुनाव संबंधी कमेटियों से जुड़े लोगों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में रैलियों पर पूरी नजर रखनी है। कोई भी अगर भड़काऊ भाषण या विवादित भाषण देता है तो ऐसे लोगों पर खासतौर से नजर रखी जाए।

इसके अलावा लोकसभा चुनाव के दौरान अगर कोई व्यक्ति नकदी  ले जाता हुआ पाया जाता है तो उस पर भी चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारी व कर्मचारी कानूनी कार्रवाई करें। लोकसभा चुनाव 2024 को कैसे बेहतर ढंग से कराया जा सकता है, इसको लेकर अब अधिकारियों ने रणनीति बनाना शुरू कर दिया है।

टैग: Election
शेयर करें