1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. हरियाणाः आल इंडिया ट्रेड यूनियन के आह्वान पर भारत बंद, हिसार रोड स्थित बस स्टैंड में कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, सर्व कर्मचारी संघ, महासंघ के बैनर तले जताया विरोध।

हरियाणाः आल इंडिया ट्रेड यूनियन के आह्वान पर भारत बंद, हिसार रोड स्थित बस स्टैंड में कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, सर्व कर्मचारी संघ, महासंघ के बैनर तले जताया विरोध।

आल इंडिया ट्रेड यूनियन के आह्वान पर भारत बंद का ऐलान किया गया। जिसके तहत सिरसा में रोडवेज का चक्का जाम रहा। हिसार रोड स्थित बस स्टैंड पर विभिन्न विभागों के कर्मचारी इकट्ठा हुए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों का कहना था कि उनका ये आज का बंद हिंट एंड रन कानून सहित कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर किया गया है।

By Rakesh 

Updated Date

सिरसा। आल इंडिया ट्रेड यूनियन के आह्वान पर भारत बंद का ऐलान किया गया। जिसके तहत सिरसा में रोडवेज का चक्का जाम रहा। हिसार रोड स्थित बस स्टैंड पर विभिन्न विभागों के कर्मचारी इकट्ठा हुए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों का कहना था कि उनका ये आज का बंद हिंट एंड रन कानून सहित कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर किया गया है।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: हृदय और BP पर असर, रहें सतर्क

यदि सरकार उनकी मांगे नहीं मानती तो आगे भी आंदोलन जारी रखा जाएगा। चक्का जाम की वजह से सिरसा डिपो से एक भी बस नहीं चली। जिसके  कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कर्मचारी नेता मदन लाल और पृथ्वी सिंह ने कहा कि आल इंडिया ट्रेड यूनियन के आह्वान पर हरियाणा भर में रोडवेज का चक्का जाम किया गया है।

उन्होंने कहा कि हिट एंड रन क़ानून और कर्मचारियों, किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर बंद किया गया है। उन्होंने कहा कि आज के बंद में इमरजेंसी सेवाओं को छूट दी गई है। यदि सरकार उनकी मांगे नहीं मानती है तो आगे भी आंदोलन जारी रहेगा। रिटायर्ड कर्मचारी यूनियन के सदस्य राम कुमार ने कहा कि हिट एंड रन कानून को रद्द करवाने सहित कई मांगों को लेकर आज राष्ट्रव्यापी हड़ताल की गई है। जिसमें रिटायर्ड कर्मचारी संघ ने भी अपना समर्थन दिया है।

उन्होंने कहा कि सरकार जल्द से जल्द किसानों , मजदूरों , रोडवेज कर्मचारियों की मांगों को पूरा करे। सिरसा के लिए कोई बस नहीं मिलने की वजह से यात्री परेशान दिखाई दे रहे थे। वहीं सिरसा रोडवेज की डिपो में कोई भी बस नहीं आने की वजह से बस के बाहर ठेले , दुकानदार और ऑटो चालकों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: गर्मी बढ़ाएगा चंद्रमा प्रभाव
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com