मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
क्षेत्रीय

गुरु नानक जयंती पर राहुल गांधी ने नांदेड़ के गुरुद्वारे में टेका मत्था,पहनी केसरिया पगड़ी

इंडिया वॉइस

गुरु नानक जयंती पर राहुल गांधी गुरुद्वारा यादगार बाबा जोरावर सिंह फतेज सिंह जी पहुंचे और प्रार्थना की. इस दौरान कांग्रेस पार्टी की ओर से ट्वीट किया गया कि गुरुद्वारे में राहुल गांधी ने सद्भाव व समानता के लिए प्रार्थना की

शेयर करें

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुरू करने से पहले नांदेड़ जिले में एक गुरुद्वारे में मत्था टेका.यात्रा के सोमवार रात तेलंगाना से महाराष्ट्र में प्रवेश के बाद मंगलवार सुबह कांग्रेस सांसद ने गुरु नानक जयंती के अवसर पर गुरुद्वारा यादगारी बाबा जोरावर सिंहजी फतेह सिंहजी में मत्था टेका.कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार को भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने से पहले गुरुद्वारा पहुंचे. इस दौरान राहुल गांधी ने केसरिया पगड़ी भी पहनी. कांग्रेस पार्टी की ओर से ट्वीट किया गया कि गुरुद्वारे में राहुल गांधी ने सद्भाव व समानता के लिए प्रार्थना की.

बता दें, राहुल गांधी सोमवार को तेलंगाना से महाराष्ट्र पहुंचे थे. यहां पहुंचने के कुछ देर बाद ही वह गुरुद्वारा पहुंच गए.पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत गुरुद्वारे से हुई. इसके बाद यह यात्रा बिलोली जिले के अटकली में रुकेगी.शाम चार बजे यात्रा फिर से शुरू होगी, जो सात बजे भोपाला में रुकेगी. वहीं यात्रा का रात्रि प्रवास बिलोली के गोदावरी मनार शुगर फैक्ट्री मैदान में होगा.

शेयर करें