मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
मध्य प्रदेश

MP News:भिंड के बागेश्वर धाम सरकार के दरबार में भगदड़ मचने से 1 महिला की मौत,कई अन्य घायल

इंडिया वॉइस

Bageshwar Dham sarakar:मध्य-प्रदेश के भिंड के दंदरौआ धाम में दर्दनाक हादसा हुआ है,मंगलवार को भिंड के बागेश्वर धाम सरकार के दरबार में अचानक से भगदड़ मच गई और इस हादसे में एक बुजुर्ग महिला श्रद्धालु की मौत हो गई,वही कई अन्य लोग भी घायल हो गए,घायलो को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहा उनका इलाज चल रहा है,

शेयर करें

Bhind News:मध्य-प्रदेश के भिंड के दंदरौआ धाम में दर्दनाक हादसा हुआ है,मंगलवार को भिंड के बागेश्वर धाम सरकार के दरबार में अचानक से भगदड़ मच गई और इस हादसे में एक बुजुर्ग महिला श्रद्धालु की मौत हो गई,वही कई अन्य लोग भी घायल हो गए,घायलो को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहा उनका इलाज चल रहा है,बागेश्वर धाम में धीरेंद्र शास्त्री का दिव्य दरबार लगा था,अचानक यहां श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी जिससे हादसा हुआ

इस हादसे के बाद पुलिस अधिकारियों के अलग-अलग दो बयान सामने आए है, रेंज के आईजी राजेश चावला ने दावा किया है की भीड़ में दम घुटने से महिला की मौत हुई है,तो वहीं एसडीओपी गोहद सौरभ कुमार का कहना है कि महिला की मौत मंदिर की सीढ़ियों पर चढ़ते समय धक्का लगने से गिर गई जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई. इधर, महिला के बेटे का आरोप है कि मां को बचान के बजाय भीड़ ने उन्हें कुचल दिया जिससे उनकी मौत हो गई.

बागेश्वर धाम धीरेंद्र शास्त्री का तीन दिन तक यानी 18 नवंबर तक दिव्य दरबार चल रहा है. मंगलवार को दिव्य दरबार का पहला दिन था. इस आयोजन में दूर-दूर से लाखों की संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी. इसी कार्यक्रम में मुरैना जिले के हाउसिंग बोर्ड की रहने बाली 55 साल की कृष्णा देवी बंसल अपने बेटे राम बंसल के साथ दंदरौआ धाम दर्शन को आई थी. महिला मंदिर के मुख्य द्वार पर खड़ी थी कि उसी दौरान भगदड़ मच गई. वह जमीन पर गिर गई. भीड़ में दबने से महिला की मौत हो गई, जबकि पांच महिलाएं घायल हो गई, जिन्हें मेहगांव अस्पताल में भर्ती कराया गया है

मृतक महिला के बेटे राम बंसल की मानें तो भगदड़ में उनकी मां जमीन पर गिर गई थी. भीड़ ने उन्हें उठाने की बजाए कुचल दिया. कार्यक्रम स्थल पर डॉक्टर भी नहीं थे. एम्बुलेंस एक घंटे देरी से आई. इतना ही नहीं कुछ महिलाओं को उन्होंने खुद बचाया जो भीड़ में दब गई थीं. हादसे के बाद अब पुलिस अलग-अलग बयान जारी कर सफाई दे रही है.

शेयर करें