मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
टेलीविजन

आकांक्षा दुबे हत्या या आत्महत्या अभी भी बना हुआ है संशय

Shahi

आकांक्षा दुबे के परिजनों ने समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह पर उनकी बेटी को ब्लैकमेल करने का आत्महत्या के लिए उकसाने का लगाया था. आकांक्षा दुबे भोजपुरी की उभरता हुआ चेहरा थी.

akanksha dubey
शेयर करें

भोजपुरी एक्टर्स आकांक्षा दुबे वाराणसी के सारनाथ होटल में जिस कमरे में रुकी थी. उसे ही कमरे में एक्टर्स आकांक्षा दुबे का फंदे से लटकता मिला था शव. मौके पर पहुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्यवाही में जुट गई थी.

 

करीब 14 दिन बाद मुकदमे में आरोपी सिंगर समर सिंह को वाराणसी पुलिस ने गाजियाबाद के चार्म क्रिस्टल सोसायटी से गिरफ्तार कर लिया था. साथ ही उनके भाई को भी गिरफ्तार किया है. समर सिंह को पुलिस वाराणसी ले कर जाएगी और कई पहलू पर पूछताछ करेंगी. उससे पहले आरोपी समर सिंह को सीजेएम कोर्ट ले गयी. जहां उसे 24 घंटे के अंदर ही ट्रांजिट रिमांड मिल गई अब पुलिस वारणसी ले जाकर पूछताछ करेगी.

 

आकांक्षा दुबे के परिजनों ने समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह पर उनकी बेटी को ब्लैकमेल करने का आत्महत्या के लिए उकसाने का लगाया था. आकांक्षा दुबे भोजपुरी की उभरता हुआ चेहरा थी. आकांक्षा दुबे वाराणसी एक शूटिंग के सिलसिले में सारनाथ होटल में रुकी थी. लेकिन सुबह जब होटल का कमरा खोला गया. तो देखा कि पंखे से आकांक्षा दुबे का शव एक दुपट्टे के सहारे लटकता हुआ नजर आ रहा था. तभी होटल के मैनेजर ने स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिजनों की तहरीर पर आगे की कार्रवाई में जुट गई थी.

 

14  दिन बाद पुलिस के हाथ समर सिंह लगा. वहीं समर सिंह से रिमांड मजिस्ट्रेट लगातार पूछताछ कर रही. वहीं पुलिस का कहना है की, जल्द ही इस हत्याकांड का पर्दाफाश होगा. जो भी इस हत्याकांड में शामिल होंगे. उन सभी को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाएगा.

 

समर सिंह की गिरफ्तारी से अंकाक्षा दुबे की मां के चेहरे पर खुशी आयी. और आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाने को लेकर योगी सरकार से गुहार की..

शेयर करें