मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
बॉलीवुड

‘थैंक्यू फॉर कमिंग’ की स्क्रीनिंग के लिए टोरेंटों पहुंचीं भूमि और शहनाज गिल

Rakesh

मुंबई एयरपोर्ट पर सितारों का जमावड़े के साथ ही बीते दिन बॉलीवुड एक्ट्रेस शहनाज गिल, सोनल चौहान, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे को एयरपोर्ट पर स्टाइलिश लुक में देखा गया।

shehnaz
शेयर करें

मुंबई। मुंबई एयरपोर्ट पर सितारों का जमावड़े के साथ ही बीते दिन बॉलीवुड एक्ट्रेस शहनाज गिल, सोनल चौहान, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे को एयरपोर्ट पर स्टाइलिश लुक में देखा गया।

जहां शहनाज गिल और भूमि पेडनेकर दोनों ही मुंबई एयरपोर्ट पर पिंक कलर की फंकी टीशर्ट में नजर आईं।दोनों ही सेम टीशर्ट में फिल्म का प्रमोशन करती दिखाई दी।बता दें, इन दिनों दोनों एक्ट्रेसेस अपनी अपकमिंग फिल्म ‘थैंक्यू फॉर कमिंग’ के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म को टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में स्क्रीनिंग के लिए चुना गया है।

जिसके बाद फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने के लिए शहनाज और भूमि मुंबई से रवाना हुई हैं। इस दौरान दोनों ने एयरपोर्ट पर मैचिंग पिंक स्वेटशर्ट पहनी थी। हमेशा की तरह शहनाज ने एयरपोर्ट पर स्माइल करते हुए पैपराजी को पोज भी दिए और भूमि भी काफी स्टाईलिश लग रही थी।

शेयर करें