मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

हरियाणाः भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा सरकार पर बोला हमला, कहा- बेरोजगारी, भ्रष्टाचार व अपराध में प्रदेश नंबर ONE

Rakesh

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा आज एक निजी कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र पहुंचे। कार्यक्रम में पहुंचने से पहले पिपली रेस्ट हाउस में उन्होंने मौजूदा भाजपा सरकार पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले हरियाणा विकास, उन्नति और तरक्की के मामले में नंबर एक पर था।

haryana congress leader Bhupendra Singh Hooda
शेयर करें

कुरुक्षेत्र। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा आज एक निजी कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र पहुंचे। कार्यक्रम में पहुंचने से पहले पिपली रेस्ट हाउस में उन्होंने मौजूदा भाजपा सरकार पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले हरियाणा विकास, उन्नति और तरक्की के मामले में नंबर एक पर था।

कहा कि आज भी प्रदेश नंबर एक पर ही है, लेकिन बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और अपराध के मामले में। उन्होंने कहा कि सब्जी फल विक्रेताओं पर लगाई गई मार्केट फीस उनके शासनकाल में खत्म कर दी गई थी, लेकिन इस सरकार ने उसे फिर से लागू कर दिया है। वहीं युवाओं को इजराइल जैसे देश में नौकरियां दिए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इजराइल में फंसे लोगों को अन्य देश वापस ला रहे है।

जबकि देश व प्रदेश की सरकार युवाओं को इसराइल के बिगड़े हालात में भेजने का काम कर रही है। क्योंकि कांग्रेस सरकार में ठेकेदारी प्रथा खत्म की गई थी। लेकिन अब सरकार खुद ही ठेकेदार बनी हुई है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में 2 लाख नौकरियों के पद खाली पड़े हैं।

कहा कि आज प्रदेश में खिलाड़ी, आशा वर्कर, अध्यापक सहित तमाम वर्ग सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहा है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार हरियाणा अब असुरक्षित प्रदेश बन चुका है। वहीं किसानों के 13 फरवरी को दिल्ली कूच के सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकार को MSP की गारंटी पर किसानों से बात कर समाधान निकालना चाहिए।

शेयर करें