मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

हरियाणाः यमुनानगर में कांग्रेस को बड़ा झटका, हाथ का साथ छोड़ हुए बसपा के साथ, दिग्गज दर्शन लाल खेड़ा ने जताया मायावती पर भरोसा

Rakesh

जगाधरी नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष ने 20 साल कांग्रेस में रहने के बाद बहुजन समाज पार्टी का दामन थाम लिया। कांग्रेस को अलविदा कह बसपा में अपनी आस्था जताई है। यमुनानगर जगाधरी के उद्योगपति एवं समाजसेवी दर्शन लाल खेड़ा ने आज 20 वर्ष कांग्रेस में रहने के बाद बहुजन समाज पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पूरी निष्ठा और विश्वास के साथ बसपा ज्वाइन कर लिया।

darshan lal kheda
शेयर करें

यमुनानगर। जगाधरी नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष ने 20 साल कांग्रेस में रहने के बाद बहुजन समाज पार्टी का दामन थाम लिया। कांग्रेस को अलविदा कह बसपा में अपनी आस्था जताई है। यमुनानगर जगाधरी के उद्योगपति एवं समाजसेवी दर्शन लाल खेड़ा ने आज 20 वर्ष कांग्रेस में रहने के बाद बहुजन समाज पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पूरी निष्ठा और विश्वास के साथ बसपा ज्वाइन कर लिया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि अब वह बहुजन समाज पार्टी का सच्चा सिपाही बनकर जगाधरी और यमुनानगर वासियों की सेवा करेंगे। उनका कहना है कि वह बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती के कार्यों से बहुत प्रभावित हैं।

उन्होंने बहुजन समाज पार्टी में अपना विश्वास जताया है। उनका कहना है कि अगर पार्टी उन पर विश्वास करके उन्हें टिकट देती है तो वह बसपा के टिकट पर चुनाव लड़कर जीत कर यमुनानगर की जनता की भलाई के कार्य करेंगे

शेयर करें