मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
टेलीविजन

बिग बॉस 16 में खुद सलमान खान बनेंगे मोगैंबो

इंडिया वॉइस

Bigg Boss 16 Start Date: मेकर्स ने अब शो का नया प्रोमो वीडियो रिलीज किया है जिसमें सलमान खान मोगैंबो वाले अवतार में नजर आ रहे हैं.इससे पहले मेकर्स सलमान खान को गब्बर वाले लुक में भी दिखा चुके हैं.

शेयर करें

टीवी का सबसे चर्चित और कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस का 16वां सीजन जल्द ही टीवी पर स्ट्रीम होने वाला है. अब शनिवार को शो का धमाकेदार प्रोमो सामने आया है, जिसमें सलमान खान का लुक और डायलॉग्स सभी का दिल जीत रहे हैं. बिग बॉस के इस नए प्रोमो को देखने से मालूम होता है कि बिग बॉस इस बार शो में खुद कंटेस्टेंट के साथ से गेम खेलते हुए दिखाई देंगे.

गब्बर, मोगैम्बो बन लगाएंगे कंटेस्टेंट की वाट

मेकर्स ने अब शो का नया प्रोमो वीडियो रिलीज किया है जिसमें सलमान खान मोगैंबो वाले अवतार में नजर आ रहे हैं. इससे पहले मेकर्स सलमान खान को गब्बर वाले लुक में भी दिखा चुके हैं. हर नए प्रोमो वीडियो में मेकर्स सलमान खान को एक नए विलेन के लुक में दिखा रहे हैं. इस प्रोमो वीडियो को शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा- होगा सबका गेम फेल. जब आएंगे बिग बॉस खुद खेलने ये खेल.

शेयर करें