Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Bihar news: भागलपुर के भीड़भाड़ वाले बाजार में एक शख्स ने महिला के स्तन, हाथ-पैर और कान काटे; गिरफ्तार

Bihar news: भागलपुर के भीड़भाड़ वाले बाजार में एक शख्स ने महिला के स्तन, हाथ-पैर और कान काटे; गिरफ्तार

घटना उस वक्त हुई जब महिला घर जा रही थी। अपने अंतिम बयान में, उसने कहा कि जब वह बाजार से लौट रही थी तो हमलावर उसका पीछा कर रहे थे।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Bihar crime news: दिल्ली के महरौली में हुए भीषण श्रद्धा वाकर हत्याकांड से मिलते-जुलते एक मामले में हमलावरों ने भीड़ भरे बाजार में एक महिला की हत्या कर उसके शरीर के अंग काट डाले थे. मृतका की पहचान नीलम देवी के रूप में हुई है। उसने यहां जवाहरलाल नेहरू सरकारी अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना उस वक्त हुई जब महिला घर जा रही थी। अपने अंतिम बयान में, उसने कहा कि जब वह बाजार से लौट रही थी तो हमलावर उसका पीछा कर रहे थे।

पढ़ें :- भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर को क्यों कहा जाता है जननायक, सभी लोगों के बीच थे लोकप्रिय, जानें उनके जीवन से जुड़ी बातें

आपको बता दें कि, आरोपी ने महिला पर एक नहीं बल्कि कई बार चाकू से वार किया। यही नहीं महिला के हाथ-पांव काट दिए, और फिर फरार हो गया। जख्मी हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। मौत से पहले दिए बयान में महिला ने बताया कि शकील नाम के शख्स ने उस पर हमला किया है। कई दिनों से वह उसे परेशान कर रहा था। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीरपैंती थाने के एसएचओ राजकुमार प्रसाद ने कहा कि उन्होंने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चार अन्य फरार हैं.

मृतक के पति का कहना है कि कई दिनों से शकील उसकी पत्नी को परेशान करता था। पहले उसका घर पर आना-जाना था। लेकिन उसकी गलत नियती के चलते उसका घर पर आना बंद करा दिया था। इसी बात से वो खफा था। शनिवार की शाम जब नीलम देवी बाजार से लौट रही थी। तभी घात लगाए बैठे शकील ने उसपर चाकूओं से हमला बोल दिया। जिसमें उसकी पत्नी की मौत हो गई। वहीं इस मामले में परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।

आपको बता दें कि, मृतका के बेटे और बेटी ने भी शकील पर ही हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि शकील उनकी मां पर गंदी नजर रखता था। और महिलाओं के प्रति उसकी सोच ठीक नहीं थी। और पापा ने उसका घर आना बंद करा दिया था। जिसके लेकर वो बदले की आग में पागल हो गया और फिर मम्मी पर बाजार से लौटते वक्त चाकू से हमला कर दिया और हाथ-पैर भी काट दिए। भागलपुर में घटी इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं पुलिस के हाथ अब तक खाली है। हालांकि फरार शकील की तलाश में पुलिस कई जगह दबिश दे रही है और जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की बात कह रही है। लेकिन भागलपुर में श्रद्धा हत्याकांड जैसी वारदात ने सनसनी फैला दी है।

पढ़ें :- दिल्ली में उमड़ा आस्था का सैलाबः सूर्यदेव व छठी मइया की पूजा-अर्चना के साथ धूमधाम से मना छठ पर्व, व्रतियों ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com