मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

Bijnor : पुल से टकराकर नहर में गिरी कावड़ यात्रियों की बाइक, पुलिस गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू में जुटी

up bureau

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नजीबाबाद इलाके में देर उस वक्त एक हादसा हो गया जब बरेली से हरिद्वार जल लेने जा रहे।

Bijnor : पुल से टकराकर नहर में गिरी कावड़ यात्रियों की बाइक, पुलिस गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू में जुटी
शेयर करें

 

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नजीबाबाद इलाके में देर उस वक्त एक हादसा हो गया जब बरेली से हरिद्वार जल लेने जा रहे। कावड़ यात्रियों की एक बाइक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसे में दो कावड़ यात्री गहरे पानी में डूब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस पीएसी स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू अभियान में जुटी हुई है।

दरअसल मामला बिजनौर के नजीबाबाद थाना क्षेत्र का है जहां के श्रावनपुर नहर में देर रात उस वक्त एक दर्दनाक हादसा हो गया जब बरेली से एक कावड़ यात्रियों का जत्था हरिद्वार जल लेने जा रहा था । बताया जा रहा है की जत्थे में शामिल एक बाइक अनियंत्रित होकर श्रावनपुर नहर में जाकर गिर गई। बताया जा रहा है की जिस समय बाइक नहर में गिरी उस समय नहर में अधिक पानी था।

सूचना पर मौके पर पुलिस अफसर पुलिस टीम व पीएसी के साथ मौके पर पहुंचे। पीएसी व स्थानीय गोताखोरों की टीम बाइक सवार लोगो की तलाश में जुटी हुई है।

शेयर करें