मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

वाराणसी में ट्रक से कुचलकर बाइकसवार युवक की मौत, दो गंभीर घायल

Rajni

यूपी के वाराणसी में मंडुआडीह थाना क्षेत्र के भुल्लनपुर पीएसी के पास ट्रक से कुचलकर युवक की मौत हो गई।

accident
शेयर करें

वाराणसी। यूपी के वाराणसी में मंडुआडीह थाना क्षेत्र के भुल्लनपुर पीएसी के पास ट्रक से कुचलकर युवक की मौत हो गई। जबकि उसके दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों बाइक से एक शादी समारोह से घर लौट रहे थे।

लोहता थाना क्षेत्र के छितौनी गांव के एक युवक की भुल्लनपुर पीएसी के पास ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। छितौनी गांव के ओमप्रकाश राजभर का बेटा विकास (20 वर्ष) अपने गांव के ही दो दोस्तों रजनीश और आदित्य के साथ एक शादी समारोह में अपनी बुआ के यहां बरेका गया था।

ट्रक से पास लेने के चक्कर में हादसा

तीनों गुरुवार देर रात घर लौटते समय जब मंडुआडीह थाना क्षेत्र के भुल्लनपुर पीएसी के पास पहुंचे तो एक ट्रक से पास लेने के चक्कर में उनकी बाइक टकरा गई। जिससे विकास के सिर में गंभीर चोटें लग गईं और उसकी मौक पर ही मौत हो गई। उसके दोनों दोस्त भी गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक विकास ही चला रहा था। जो हेलमेट नहीं पहना था।विकास ने इसी साल इंटर पास किया था।

शेयर करें