Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, 21 नये चेहरों पर पार्टी ने लगाया दाव 

भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, 21 नये चेहरों पर पार्टी ने लगाया दाव 

सपा, कांग्रेस और बसपा के बाद भाजपा ने भी पहले चरण के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. यहां देखिये पार्टी ने किसे कहां से बनाया है अपना उम्मीदवार ?

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

UP Assembly Election 2022 : भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिये उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। इसमें पार्टी 21 नये चेहरों पर अपना दांव लगाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पार्टी ने गोरखपुर (शहर) से और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को प्रयागराज की सिराथु सीट से उम्मीदवार बनाया है। जबकि ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा को मथुरा से उम्मीदवार बनाया गया है।

पढ़ें :- UP News: बेटियों को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दो बहनों के निजी स्कूल में पढ़ने पर एक की फीस भरेगी योगी सरकार

21 नये चेहरों पर पार्टी ने लगाया दाव 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह को पार्टी ने नोएडा से उम्मीदवार घोषित किया है। वे इस सीट से विधायक हैं। कैराना से पार्टी के कद्दावर नेता रहे स्व. हुकूम सिंह की पुत्री मृगांका सिंह को प्रत्याशी घोषित किया है। सूची के अनुसार 63 विधायकों को पार्टी ने दोबारा टिकट दिया है। जबकि 21 नये चेहरों को मौका दिया गया है।

केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने जारी की उम्मीदवारों की सूची

उत्तर प्रदेश भाजपा के चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान एवं राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उम्मीदवारों की सूची जारी की। इस सूची में पहले चरण की 58 में से 57 और दूसरे चरण की 55 में से 48 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इसमें मऊ सदर से भाजपा ने भोजपुरी के सुपर स्टार दिनेश लाल यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है।सिवालखास से मुनेंद्र पाल सिंह, सरधना से संगीम सोम, थाना भवन से सुरेश राणा, मेरठ से कमल दत्त शर्मा जैसे अन्य लोगों को पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है।

पढ़ें :- आज लखनऊ में यूपी बीजेपी कार्यकारिणी की बैठक, CM योगी भी होंगे शामिल

20 विधायकों को कटा टिकट 

पढ़ें :- खिचड़ी मेले पर सीएम योगी की खास नजर,श्रद्धालुओं की सुविधा में न हो कोई कमी,रख रहे ध्यान

इसके साथ बरेली से डॉ अरुण सक्सेना, बरेली कैंट से संजीव अग्रवाल, कटरा से विक्रम सिंह, शाहजहांपुर से सुरेश कर्मा चुनाव लड़ेगे। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि 107  में से 67 मौजूदा विधायक है। वहीं 21 नए उम्मीदवारों को मौका दिया गया है। 20 प्रतिशत नए उम्मीदवारों का बदलाव हुआ है। बीजेपी ने 20 मौजूदा विधायकों का टिकट काटा है। उन्होंने कहा कि हमारा गठबंधन अपना दल और निषाद पार्टी के साथ है।

सात चरणों में होंगे मतदान 

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में सात चरणों में मतदान होंगे। देश के सबसे बड़े सूबे में 10 फरवरी को पहले चरण, 14 फरवरी को दूसरे चरण, 20 फरवरी को तीसरे चरण, 23 फरवरी को चौथे चरण, 27 फरवरी को पांचवें चरण, 03 मार्च को छठे चरण और 07 मार्च को सातवें चरण का मतदान होगा। पहले चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान होना है। इसमें गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत, हापुड़, बुलंदशहर, मथुरा, आगरा और अलीगढ़ शामिल हैं।

वहीं, दूसरे चरण का मतदान 14 फरवरी को होगा । इसके लिये 21 जनवरी को अधिसूचना जारी की जायेगी और 28 जनवरी को नामांकन की अंतिम तिथि तय है। नाम वापसी की अंतिम तारीख 31 जनवरी है। दूसरे चरण में राज्य के नौ जिलों की 55 सीटों पर मतदान होना है। इसमें बिजनौर, सहारनपुर, संभल, अमरोहा, मुरादाबाद, बरेली, बदायूं और शाहजहांपुर जिले शामिल हैं।

उम्मीदवारों की सूची 

BJP Candidate List

पढ़ें :- मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यना‍थ ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए केंद्र सरकार से वैक्सीन की 10 लाख डोज मांगी

BJP Candidate List BJP Candidate List BJP Candidate List BJP Candidate List BJP Candidate List BJP Candidate List

 

 

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com