1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. MCD Election 2022: MCD चुनाव के लिए BJP चलाएगी मेगा जनसंपर्क अभियान, 10 से ज्यादा केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्रियों का रोड शो

MCD Election 2022: MCD चुनाव के लिए BJP चलाएगी मेगा जनसंपर्क अभियान, 10 से ज्यादा केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्रियों का रोड शो

MCD Election: दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर बीजेपी ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है. इसी के तहत बीजेपी सोशल मीडिया में कैंपेन और रैली कर रही है.

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

MCD Election 2022: दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए प्रचार के दौरान बीजेपी (BJP) एक बार फिर से शक्ति प्रदर्शन करेगी. रविवार को मेगा प्रचार में 10 से ज्यादा केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्रियों का रोड शो होगा. बीजेपी के एक लाख कार्यकर्ता दिल्ली की एक करोड़ जनता तक प्रचार करेंगे. इससे पहले पिछले रविवार को जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह और हरदीप पुरी समेत तीन राज्यों के मुख्यमंत्री रोड शो कर चुके हैं. भाजपा 27 नवंबर को ये मेगा जनसंपर्क अभियान चलाएगी.

पढ़ें :- दिल्ली के एक सरकारी स्कूल में 12वीं की छात्रा ने आग लगाकर की आत्महत्या, 3 पन्नों का सुसाइड नोट

बीजेपी का क्या प्लान

रविवार (27 नवंबर) को ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम भी होने जा रहा है. नगर निगम चुनावों में अब प्रचार के कुल दस दिन ही बचे हैं, इसको देखते हुए पार्टी प्रचार के सभी तरीकों पर जोर लगा रही है. दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने बताया कि रविवार (27 नवंबर) को सुबह 8 बजे बीजेपी के एक लाख से ज्यादा कार्यकर्ता जनसंपर्क अभियान के तहत डोर टू डोर कैंपेन करेंगे. साथ ही दावा किया कि एक करोड़ मतदाताओं तक बीजेपी के काम को ले जाएंगे. आदेश गुप्ता ने कहा कि ये जनसंपर्क अभियान एक तरह का डोर टू डोर कैंपेन है. बीजेपी इसके माध्यम से कम समय में ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचना चाहती है. यह कैंपेन 27 नवंबर को सुबह 8 बजे से शुरू होगा और रात 10 बजे तक चलेगा.

मेगा जनसंपर्क अभियान में 10 बड़े केंद्रीय नेता, कई राज्यों के मुख्यमंत्री, सांसद और विधायक शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि रविवार के दिन हम दिल्ली के घर-घर में पहुंचने जा रहे हैं. ये कार्यक्रम सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा. इस कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है.

पढ़ें :- 2027 से व्हाट्सएप और अन्य मैसेजिंग ऐप्स पर लागू हो सकते हैं नए नियम, सिम हटाते ही बंद हो सकता है अकाउंट एक्सेस
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com