1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. हरियाणाः हरियाणा की सभी लोकसभा सीटें जीतने को भाजपा ने तैयार की रणनीति, केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश

हरियाणाः हरियाणा की सभी लोकसभा सीटें जीतने को भाजपा ने तैयार की रणनीति, केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश

हरियाणा की सभी लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए भाजपा ने जमीनी स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी है। जमीनी स्तर पर केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा गांव चलो अभियान चला रही है।

By Rakesh 

Updated Date

यमुनानगर। हरियाणा की सभी लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए भाजपा ने जमीनी स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी है। जमीनी स्तर पर केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा गांव चलो अभियान चला रही है।

पढ़ें :- प्याज की तरह अब चीनी तो नहीं बनेगी सत्ता परिवर्तन की वजह

इसी अभियान को लेकर जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के  मंडल छछरौली ,प्रताप नगर और जगाधरी मंडल के पदाधिकारियों की बैठक हुई। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कंवर पाल ने पदाधिकारियों को केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं एवं नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने बताया कि पार्टी द्वारा 9 व 10 फरवरी को गांव चलो अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हमें केन्द्र व प्रदेश की जनकल्याणकारी नीतियों एवं योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है।

प्रधानमंत्री एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री की दूरगामी सोच के चलते विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम हर गांव-गांव में आयोजित किए गए। लोगों को सरकार की नीतियों एवं योजनाओं की जानकारी देकर उनका मौके पर ही लाभ दिया गया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा सभी 10 सीटों पर जीत दर्ज कर इतिहास रचेगी।

पढ़ें :- दिल्ली में मेगा प्लांटेशन ड्राइव तेज, 50 लाख से ज्यादा लगाए गए पौधे
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com