मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
क्षेत्रीय

महाराष्ट्र के विधानसभा स्पीकर बने भाजपा के राहुल नार्वेकर

इंडिया वॉइस

महाराष्ट्र विधानसभा को अब नया स्पीकर मिल गया है। भाजपा गठबंधन के उम्मीदवार राहुल नार्वेकर को जीत मिल है। स्पीकर पद के चुनाव में जीत के लिए 145 वोट चाहिए थे, राहुल नार्वेकर को 164 वोट मिल चुके हैं।

शेयर करें

नई दिल्ली, 3 जुलाई 2022। महाराष्ट्र में विधानसभा स्पीकर के पद के लिए हो रहे चुनाव खत्म हो चुका है। भाजपा के उम्मीदवार राहुल नार्वेकर को विधानसभा का नया स्पीकर चुन लिया गया है। पिछले वर्ष कांग्रेस के नेता नाना पटोले के इस्तीफे के बाद से ही ये पद खाली था। नाना पटोले के जाने के बाद डिप्टी स्पीकर नरहरि जिरवाल ही कार्यकारी अध्यक्ष की भूमिका निभा रहे थे। लेकिन अब विधानसभा को अपना नया स्पीकर मिल गया है।

महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर पद के लिए भाजपा उम्मीदवार विधायक राहुल नार्वेकर को समर्थन में 164 वोट मिले हैं। जबकि विधानसभा में स्पीकर बनने के लिए उन्हें 145 वोटों की आवश्यकता थी। राहुल नार्वेकर राजनीतिक परिवार से संबंध रखते है। अभी वह कोलाबा के विधायक हैं। आपको बता दें कि राहुल नार्वेकर का शिवसेना व एनसीपी से भी गहरा नाता रहा है। राहुल नार्वेकर एनसीपी के वरिष्ठ नेता रामराज के नाइक के दामाद है।

राजन साल्वी से था राहुल का मुकाबला

इस दौड़ में उनके मुकाबला महाविकास अघाड़ी के उम्मीदवार राजन साल्वी से था। लेकिन राहुल ने स्पीकर पद के लिए जीत हासिल कर ली है। राहुल पेश से वकील है और वह वर्ष 2019 में पहली बार विधायक बने हैं।

बता दें कि पूर्व की महाविकास अघाड़ी सरकार में कांग्रेस नेता नाना पटोले के इस्तीफा देने के बाद फरवरी 2021 से ही महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष का पद खाली था। महाराष्ट्र में सरकार बदलने के बाद एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। आज से विधानसभा का सत्र शुरू हुआ है। विधानसभा स्पीकर के चुनाव के बाद अब सोमवार को फ्लोर टेस्ट होना है।
शेयर करें