मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
झारखंड

Jharkhand News : पुराने अंदाज में नजर आए भाजपा सांसद निशिकांत दुबे, सरकार के लोगों पर जमकर बरसे

इंडिया वॉइस

Dr. Nishikant Dubey : झारखंड सरकार की खामियों को उजागर करने वाले भाजपा सांसद निशिकांत दुबे अपने पुराने चिरपरिचित अंदाज में नजर आने लगे हैं।

शेयर करें

रांची, 28 अप्रैल 2022।  झारखंड में सियासी माहौल इन दिनों सातवें आसमान पर है। आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेजी से चल रहा है। सरकार के मंत्री अपने अपने बयानों की वजह से विपक्ष के घेरे में आ चुके हैं। सूबे के सीएम हेमंत सोरेन का माइनिंग लीज का मामला हो या उनके व रिश्तेदारों के नाम पर अवैध संपत्ति रखने के मामला हर मुद्दे पर सरकार घिरती नजर आ रही है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने बीते दिनों सीएम हेमंत सोरेन व उनके करीबियों पर शेल कंपनी में निवेश के आरोप संबंधित मामले पर अपने ट्विटर अकाउंट से हमला बोला था। ठीक इसी तरह उनके अक्रामक तेवर अन्य मंत्री के खिलाफ भी दिख रहे हैं। कुछ दिनों से वह सरकार की गलतियों को एक एक कर उजागर करते और उन पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए दिखाई दे रहें।

 

हेमंत सोरेन व उनके करीबियों के खिलाफ खड़े हुए निशिकांत दुबे

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने सूबे की हेमंत सरकार पर ट्वीट करते हुए लिखा कि मुख्यमंत्री जी और कुनबा का काला चिट्ठा खुलता नज़र आ रहा है और बहुत जल्द इसका अंजाम भी इनके कुनबे को भुगतना होगा। ये बातें उन्होंने सीएम हेमंत सोरेन व उनके भाई बसंत सोरेन के खिलाफ माइनिंग लीज मामले पर हुई मौजूदा कार्रवाई पर कहीं।

 

राज्य में बिजली आपूर्ति के मुद्दे पर बोले निशिकांत दुबे

देश में इन दिनों कई राज्यों में बिजली का संकट गहराने लगा है। झारखंड में भी बिजली की समस्या से जनता को परेशान होना पड़ रहा है। इस पर निशिकांत ने एक ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने बताया है कि राज्य सरकार को कोल इंडिया से बिजली के लिए कितना कोयला मिल रहा है।

 

मंत्री हफीजुल हसन के बयान पर बोले निशिकांत दुबे

मंंत्री हफीजुल के बयान के पर निशिकांत दुबे ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “मुख्यमंत्री हेमंत सोरेने जी आपके मंत्री हफीजूल जी ने हिंदुओं को खुले आम धमकी थी है बर्बाद करने की।क्या आपने मंत्री महोदय को सुपारी दे रखी है?आपके धर्मांतरण,धार्मिक भावना को भड़काने का एजेंडा जनता के सामने है।हफ़ीज़ जी मेरे लोकसभा से विधायक हैं अगला चुनाव इनकी ज़मानत ज़ब्त”

 

सरकारी कर्मचारियों पर किया कटाक्ष

प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों द्वारा सरकार की संपत्ति के दुरुपयोग पर निशिकांत ने प्रदेश के सीएम हमेंत सोरेन को घेरते हुए कटाक्ष किया। उन्होंने अपने ट्वीट पर लिखा कि साहिबगंज का SDO कोठी सरकारी है या आपने हेमंत सोरेन जी ख़रीद लिया है? या सरकारी आदमी के साथ मिलकर आपके चमचों को व्यापार करने की विशेष छूट भारत के संविधान ने दी है। 

शेयर करें