मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

सियासी जंगः राजस्थान में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगों को जागरूक करेगी भाजपा, हर जिले में होगा प्रदर्शन

Rajni

राजस्थान में सत्ता के लिए कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी जंग शुरू हो गई है। भ्रष्टाचार को लेकर बीजेपी लगातार कांग्रेस की गहलोत सरकार पर हमला बोल रही है।

leader bjp
शेयर करें

जयपुर। राजस्थान में सत्ता के लिए कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी जंग शुरू हो गई है। भ्रष्टाचार को लेकर बीजेपी लगातार कांग्रेस की गहलोत सरकार पर हमला बोल रही है। भ्रष्टाचार के मुद्दे पर मिल रहे जनता के समर्थन को देखते हुए भाजपा नेतृत्व अब जिलेवार कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोलेगी।

नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत चुनाव के समय जनता को गुमराह करने के लिए कितनी ही रेवड़ियां बांट लें। भ्रष्टाचार से जनता का ध्यान नहीं हटा सकते हैं। जहां एक तरफ राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व उनके परिवार पर भ्रष्टाचार में शामिल होने का आरोप लगा रहे हैं। तो वहीं बीजेपी के अन्य नेता भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सरकार को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं।

बीजेपी नेता इस मुद्दे पर जनता को लामबंद करने की कोशिश में लगे हैं। नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि तीन दिन पहले जिस तरह से कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्वाचन क्षेत्र में दो बड़ी सभाएं हुईं। वहां लोगों ने कहा कि लूट-खसोट की सरकार की विदाई करनी है। इससे तय है कि अब जनता इस भ्रष्ट सरकार को सत्ता से बाहर करने का मन बना चुकी है।

राठौड़ ने कहा कि इस सरकार में भ्रष्टाचार बड़ा मुद्दा है। राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कहते हैं कि चुनाव पैसे से नहीं दिल से जीते जाते हैं। राठौड़ ने सीएम के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि मैं मुख्यमंत्री की इस बात से बिल्कुल सहमत हूं कि चुनाव दिल से जीते जाते हैं, दिल तोड़कर नहीं।लेकिन मुख्यमंत्री की याददाश्त ठीक हो तो उन्होंने सबसे पहले दिल उसी का तोड़ा जिसके हस्ताक्षर से पिछली बार टिकट जारी हुए थे।

मंत्री कहते हैं कि हमारी सरकार कमीशन खोरी की सरकार है। हमारी सरकार भ्रष्टों की सरकार है। राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री का यह बयान छलावा है। आज नौजवान का दिल पेपरलीक व नौकरियों में लूट से टूट चुका है।

किसानों का दिल कर्जमाफी नहीं होने से टूटा है। हमारी बहनों का दिल महिला दुष्कर्म में राजस्थान के पहले पायदान पर पहुंचने से टूटा है। राठौड़ ने कहा कि राजस्थानी दिलवाले हैं। लेकिन इनके दिल से निकली आह सरकार को खा जाएगी।

शेयर करें