Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. पहलः भाजपाइयों ने महात्मा गांधी के चित्र के साथ गांधी मैदान पार्किंग लिखा बोर्ड लगाया

पहलः भाजपाइयों ने महात्मा गांधी के चित्र के साथ गांधी मैदान पार्किंग लिखा बोर्ड लगाया

दिल्ली नगर निगम द्वारा पीपीपी माडल के अंतर्गत गांधी मैदान भूमि पर निर्मित कार पार्किंग, माल का नाम व बोर्डों से महात्मा गांधी का नाम हटाने से नागरिकों, सामाजिक, राजनीतिक कार्यकर्ताओं एवं व्यापारियों में रोष है। इस संदर्भ में गत सप्ताह दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने निगमायुक्त एवं महापौर को पत्र लिखकर विरोध दर्ज किया था।

By Rakesh 

Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम द्वारा पीपीपी माडल के अंतर्गत गांधी मैदान भूमि पर निर्मित कार पार्किंग, माल का नाम व बोर्डों से महात्मा गांधी का नाम हटाने से नागरिकों, सामाजिक, राजनीतिक कार्यकर्ताओं एवं व्यापारियों में रोष है। इस संदर्भ में गत सप्ताह दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने निगमायुक्त एवं महापौर को पत्र लिखकर विरोध दर्ज किया था।

पढ़ें :- स्नातकोत्तर उपाधि पुरस्कार समारोहः मेडल पाकर खिले छात्रों के चेहरे, डॉ. वंदना तलवार ने कहा- डॉक्टर और मरीज़ के बीच का रिश्ता आंसू पोंछने वाला

उन्होंने कार पार्किंग के नाम एवं माल के पते में गांधी मैदान जोड़ने की बात कही थी। आज दिल्ली भाजपा के महामंत्री हर्ष मल्होत्रा, निगम में नेता प्रतिपक्ष सरदार राजा इकबाल सिंह एवं भाजपा मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर की उपस्थिति में पार्किंग के बाहर महात्मा गांधी के चित्र के साथ गांधी मैदान पार्किंग लिखा बोर्ड लगाया।

इस विरोध कार्यक्रम का संचालन चांदनी चौक भाजपा नेता अजय भारद्वाज ने किया। इस मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष कुलदीप सिंह, पूर्व पार्षद सुमन कुमार गुप्ता, महामंत्री प्रवीण जैन, कोषाध्यक्ष रामदेव शर्मा, मंत्री श्रीमती सारिका श्रीवास्तव, युवा मोर्चा अमन वर्मा, चांदनी चौक मंडल भाजपा अध्यक्ष रोहित शर्मा भी मौजूद थे।

कहा कि हमने यह बोर्ड जन भावनाओं के अनुरूप लगाया है और नगर निगम इसका सम्मान करे। श्री मल्होत्रा ने कहा कि यह शर्मनाक है कि आम आदमी पार्टी शासित नगर निगम ने महात्मा गांधी का नाम सरकारी भूमि पर बने प्रोजेक्ट से हटाने का प्रयास किया जिसे आज हमने ठीक किया है।

सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा कि नगर निगम की भूमि पर बने प्रोजेक्ट के पते से महात्मा गांधी का नाम हटाना महापौर डा. शैली ओबरॉय एवं आम आदमी पार्टी के शासन में निगम में बढ़ते भ्रष्टाचार का प्रमाण है। निश्चित तौर पर निगम के सत्ताधारी दल एवं प्रोजेक्ट के निजी बिल्डर के बीच सांठगांठ से इस पार्किंग एवं माल को निजी बिल्डर की सम्पति की तरह दर्शाया जा रहा है।

पढ़ें :-  ‘आप’ सांसद स्वाति मालीवाल का सनसनीखेज आरोप- दिल्ली CM के निजी सचिव ने मारापीटा, पुलिस कर रही जांच  

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com