1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा- Thank You Gujarat…भाजपा की जीत को बताया ऐतिहासिक

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा- Thank You Gujarat…भाजपा की जीत को बताया ऐतिहासिक

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा- Thank You Gujarat ,इसके साथ ही अमित शाह ने भी गुजरात में बीजेपी की जीत के बाद ट्वीट कर कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया है.

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अपने गृह राज्य गुजरात का शुक्रिया अदा किया और कहा कि विधानसभा चुनाव के शानदार नतीजों को देखकर वह बहुत भावुक हो गए हैं. उन्होंने अपने गृह राज्य में बीजेपी की रिकॉर्ड जीत पर कहा, ”धन्यवाद गुजरा. अभूतपूर्व चुनाव परिणामों को देखकर मैं बहुत अधिक भावनाओं से अभिभूत हूं. लोगों ने विकास की राजनीति को आशीर्वाद दिया और साथ ही इच्छा व्यक्त की कि वे चाहते हैं कि यह गति और तेज गति से चलती रहे. मैं गुजरात की जन शक्ति को नमन करता हूं.”

पढ़ें :- झारखंड कैबिनेट का बड़ा फैसला, पॉलीटेकनिक छात्रों की इंटर्नशिप से लेकर स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास तक मुहर

अमित शाह ने पीएम मोदी के नेतृत्व की तारीफ करते हुए कहा है कि पिछले दो दशक में मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा ने गुजरात में विकास के सभी रिकॉर्ड तोड़े और आज गुजरात की जनता ने भाजपा को आशीर्वाद देकर जीत के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.

पढ़ें :- 'भारत का लक्ष्य केवल अपनी जरूरतों को पूरा करना ही नहीं, बल्कि...',भारत मंडपम में बोले PM मोदी

अमित शाह ने कहा, “गुजरात ने खोखले वादे, रेवड़ी व तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों को नकार कर विकास और जनकल्याण को चरितार्थ करने वाली नरेंद्र मोदी जी की भाजपा को अभूतपूर्व जनादेश दिया है.” उन्होंने कहा कि इस प्रचंड जीत ने दिखाया है कि हर वर्ग चाहे महिला हो, युवा हो या किसान हो, सभी पूरे दिल से भाजपा के साथ हैं.


भाजपा ने आज की जीत के साथ 20 साल पुराने अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. साल 2002 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 127 सीटों पर जीत हासिल की थी.

पढ़ें :- चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर प्रतिबंध की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र बना रहा पॉलिसी फ्रेमवर्क

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com