मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

हरियाणाः मॉडल दिव्या पाहूजा का शव कुदनी हेड से बरामद, टैटू से हुई पहचान  

Rakesh

मॉडल दिव्या पाहूजा हत्या मामले में पुलिस को उसकी डेडबॉडी मिल गई है। दिव्या पाहूजा की डेड बॉडी जाखल के कुदनी हेड से बरामद की गई है। गुरुग्राम के एसीपी मुकेश कुमार ने बताया कि दिव्या पाहूजा के शव की तलाश में गुरुग्राम क्राइम ब्रांच, एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीमें लगी हुई थी। तलाशी के दौरान दिव्या की बॉडी कुदनी हेड से बरामद हुई।

model Divya Pahuja
शेयर करें

टोहाना। मॉडल दिव्या पाहूजा हत्या मामले में पुलिस को उसकी डेडबॉडी मिल गई है। दिव्या पाहूजा की डेड बॉडी जाखल के कुदनी हेड से बरामद की गई है। गुरुग्राम के एसीपी मुकेश कुमार ने बताया कि दिव्या पाहूजा के शव की तलाश में गुरुग्राम क्राइम ब्रांच, एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीमें लगी हुई थी। तलाशी के दौरान दिव्या की बॉडी कुदनी हेड से बरामद हुई।

उन्होंने बताया कि उसकी पहचान उसके शरीर पर बने टैटू के माध्यम से की गई है। दिव्या के परिजनों को बुलाया गया है। उनसे शव की शिनाख्त करवाई जाएगी। फिलहाल बॉडी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में नहर से निकलवाया जा रहा है। शव का पोस्टमार्टम टोहाना में करवाया जाएगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

बता दें कि मॉडल दिव्या पाहूजा की 1 जनवरी को हत्या कर दी गई थी। इसके बाद आरोपियों ने शव को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से उसे पटियाला के समीप भाखड़ा ब्रांच नहर में फेंक दिया था।

शेयर करें