मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
क्षेत्रीय

Jharkhand news: बोकारो में रूई और फोम की दुकान में लगी भीषण आग, स्टोर में रखे सामान जलकर हुए खाक

इंडिया वॉइस

Fire brigade: झारखंड के बोकारो से आग लगने की खबर सामने आई है,बोकारो में सेक्टर-8 सिवान मोड़ के फुटपाथ पर बने रूई और फोम की दुकान में भीषण आग लग गई,यह आग लगने की घटना शुक्रवार की शाम की है,आग इतनी तेजी से फैली की देखते ही देखते दुकान से सटे स्टोर रूप तक पहुंच गई.

शेयर करें

Bokaro News:झारखंड के बोकारो से आग लगने की खबर सामने आई है,बोकारो में सेक्टर-8 सिवान मोड़ के फुटपाथ पर बने रूई और फोम की दुकान में भीषण आग लग गई,यह आग लगने की घटना शुक्रवार की शाम की है,आग इतनी तेजी से फैली की देखते ही देखते दुकान से सटे स्टोर रूप तक पहुंच गई,

इस भयानक आग में दुकान में रखी रुई, सोफा सेट, फोम के गद्दा सहित कई कीमती सामान जलकर खाक हो गए. इस घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई. दमकल विभाग की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. आग से करीब 5 लाख रुपए का नुकसान होने का अनुमान है.आग गोदाम के कोने से शुरू होकर देखते ही देखते फैलते चली गई. इस बीच सामने के आवास में रहनेवाले लोगों की नजर गई, तो दुकानदार हासिम अली को जानकारी दी. उसने किसी तरह आग बुझाने की कोशिश की.

हासिम ने अपने कर्मियों की मदद से सटे हुए दुकान में रखे सामान खाली करना शुरू किया, ताकि दूसरी दुकान में रखे सामान सुरक्षित हो सकें. आग की लपट को देखते हुए आसपास के काफी लोग मौके पर पहुंच गए. मौके पर मौजूद लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की मगर कामयाब नहीं हुए.आग लगने की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है. अग्निशमन विभाग के कर्मी आरआर मांझी ने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना पर आग बुझाने पहुंचे थे. झारखंड अग्निशमन सेवा और बोकारो स्टील अग्निशमन सेवा की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया.

टैग: jharkhand news
शेयर करें