मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
बॉलीवुड

आदिल से शादी करते ही राखी सावंत बनीं फातिमा,अब सताने लगा उन्हे लव जिहाद का डर

इंडिया वॉइस

Rakhi Sawant Marriage:राखी सावंत फिर से एक बार अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं.राखी सावंत ने अपने बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी से अपनी शादी को लेकर काफी बड़े-बड़े खुलासे किए है,बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी का कहना है कि उन्होने 7 महीने पहले ही अपने बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी से निकाह कर चुकी है,लेकिन आदिल अब अपने परिवार के चलते उनसे बात नहीं कर रहे हैं. इसके अलावा राखी ने अपने पति पर धोखे का आरोप लगाया है.

शेयर करें

Mumbai: राखी सावंत फिर से एक बार अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं.राखी सावंत ने अपने बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी से अपनी शादी को लेकर काफी बड़े-बड़े खुलासे किए है,बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी का कहना है कि उन्होने 7 महीने पहले ही अपने बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी से निकाह कर चुकी है,लेकिन आदिल अब अपने परिवार के चलते उनसे बात नहीं कर रहे हैं. इसके अलावा राखी ने अपने पति पर धोखे का आरोप लगाया है.

राखी सावंत ने सोशल मीडिया पर अपने निकाह की तस्वीरें शेयर कीं और बताया कि उन्होंने आदिल से 7 महीने पहले ही निकाह कर लिया था, लेकिन आदिल ने उन पर इस निकाह को छुपाए रखने का दवाब बनाया था. राखी ने ये भी बताया कि उन्होंने निकाह के साथ-साथ कोर्ट मैरिज भी की थी. लेकिन, अब तक ये बात सभी से छुपा रखी थी.राखी ने आदिल पर किसी और लड़की के साथ रिलेशनशिप में होने की बात भी कही है.

राखी सावंत का कहना है कि, आदिल ने उनके साथ धोखा किया है, आदिल का किसी और के साथ अफेयर है, जबकि उन्होंने उनके साथ निकाह किया है. वह निकाह के बाद भी किसी और के साथ हैं. आदिल की इसी हरकत को देखने के बाद राखी ने सबके सामने अपनी शादी का सच रखा है. राखी ने ये भी बताया कि उन्होंने शादी के बाद अपना नाम भी बदल लिया था. उन्होंने अपना नाम फातिमा रखा है. दूसरी तरफ आदिल ने निकाह की खबरों से इनकार किया है. आदिल का कहना है कि उन्होंने और राखी ने शादी नहीं की है.

लेकिन, राखी ने अब आदिल के साथ अपनी शादी को लेकर लव-जिहाद की ओर इशारा किया है. एक इंटरव्यू में राखी ने कहा कि, उन्हें डर लग रहा है कि कहीं उनके साथ भी वही ना हो जाए, जो आजकल हर तरफ हो रहा है. राखी ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी से जुड़ी तस्वीरें भी शेयर की हैं और डॉक्यूमेंट भी दिखाए हैं. इन तस्वीरों को देखकर लगता है कि आदिल के साथ अपने निकाह के लिए राखी ने धर्म परिवर्तन किया है और इस शादी के लिए उन्होंने अपना नाम फातिमा कर लिया है.

शेयर करें