Delhi Church Building Collapse: उत्तर पश्चिम दिल्ली के शकूरपुर जी ब्लॉक में गुरुवार को एक चर्च की इमारत गिरने से कम से कम 3 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिल्ली अग्निशमन सेवा ने कहा, “इमारत के शीर्ष तल पर मरम्मत का काम चल रहा था, जिसके कारण इमारत ढह गई”, जिसका उपयोग आवासीय उद्देश्यों के लिए किया जाता है।
दिल्ली अग्निशमन सर्विस के मुताबिक, इमारत के ऊपरी तल पर मरम्मत का काम चल रहा था, जिसके कारण इमारत ढह गई। बता दें कि इस इमारत का उपयोग आवासीय उद्देश्यों के लिए किया जाता है। सूचना पर मौके पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।