1 फरवरी को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आम बजट पेश करेंगी. बजट सत्र शुरू होने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद के केंद्रीय सभागार में दोनों सदनों को संयुक्त रूप से संबोधित करेंगी.
Updated Date
Budget Session 2023 : संसद का बजट सत्र (Budget Session) 31 जनवरी से शुरू हो सकता है. सरकारी सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि दो चरणों में 6 अप्रैल तक बजट सत्र चल सकता है. 1 फरवरी को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आम बजट पेश करेंगी. बजट सत्र शुरू होने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद के केंद्रीय सभागार में दोनों सदनों को संयुक्त रूप से संबोधित करेंगी.
एक फरवरी को पेश हो सकता है केंद्रीय बजट
सरकारी सूत्रों ने सोमवार को बताया कि बजट सत्र के पहले दिन दोनों सदनों में आर्थिक सर्वेक्षण को भी पेश किया जाएगा. इस दौरान एक फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को संसद में केंद्रीय बजट पेश करने की संभावना है. सूत्रों के मुताबिक, सत्र का पहला भाग 10 फरवरी तक चलने की उम्मीद है. जानकारी के मुताबिक, एक अवकाश के बाद बजट सत्र का दूसरा भाग छह मार्च को शुरू हो सकता है, जबकि 6 अप्रैल को इसके समाप्त होने की संभावना है.
6 मार्च से 6 अप्रैल तक होगा Budget Session का दूसरा चरण
बता दें कि राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मू का पहला संबोधन होगा. सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों सदनों (Parliamentary Houses) के पटल पर सत्र के पहले दिन है आर्थिक सर्वे रखा जाएगा. सत्र का पहला चरण 10 फरवरी तक चलने की उम्मीद है. इसके अलावा 6 मार्च से 6 अप्रैल तक बजट सत्र (Budget Session) का दूसरा चरण चलेगा.
धन्यवाद प्रस्ताव के बाद होगा बजट पेश
बजट सत्र की शुरुआत लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक से होगी, जिसको राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु एक साथ दोनों सदनों को संबोधित करेंगी. बजट सत्र के पहले भाग में दोनों सदनों में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर विस्तार से चर्चा होगी, जिसके बाद केंद्रीय बजट को पेश किया जाएगा. इस दौरान पीएम मोदी राष्ट्रपति के संबोधन पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस का जवाब देंगे, जबकि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण केंद्रीय बजट पर बहस का जवाब देंगी.