Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सीतापुर में सड़क हादसे का शिकार हुई बस, 20 से अधिक लोग घायल, पुलिस कर रही है मामले की जांच

सीतापुर में सड़क हादसे का शिकार हुई बस, 20 से अधिक लोग घायल, पुलिस कर रही है मामले की जांच

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में कोहरे और धुंध की वजह से गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हुआ है। यहां पर एक बस हादसे का शिकार हो गई।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

उत्तर भारत में कोहरे और धुंध का कहर देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश के सीतापुर में कोहरे और धुंध की वजह से गुरुवार को बड़ा हादसा हुआ है। यहां पर एक बस हादसे का शिकार हो गई। जहां घटना में 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, बस में दो दर्जन से अधिक लोग सवार थे, जिनमें से 20 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है।

पढ़ें :- अतीक के शूटर्स रुके थे एक होटल में...SIT होटल तक पहुंची....

बता दें कि बस हादसे में घायल हुए लोगों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक सहित पुलिस बल मौके पर मौजूद है। फिलहाल हादसा कैसे हुआ इस बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है, मामले में अधिक जानकारी की प्रतिक्षा है।

वही, एक्सीडेंट में लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है. इस बस में महिलाएं और बच्चे भी सवार थे। फिलहाल मौके पर राहत बचाव कार्य के लिए पुलिस बल के साथ अन्य टीमें भी मौजूद हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com